छुरा अंचल के आदिवासी नेता बिगेंद्र ठाकुर बने आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

छुरा :- गरियाबंद जिले की राजनीति में कांग्रेस संगठन ने बड़ा दांव खेलते हुए आदिवासी नेता बिगेंद्र ठाकुर को आदिवासी कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज में उत्साह की लहर दौड़ गई है। संगठन को मजबूत और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी नरेश राठौर तथा आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में गरियाबंद जिले के रसेला निवासी बिगेंद्र ठाकुर को आदिवासी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
बिगेंद्र ठाकुर लंबे समय से संगठन और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी पहचान एक जुझारू, जनसरोकारों से जुड़े और आदिवासी हितों के लिए मुखर नेता के रूप में रही है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस जिले में नई मजबूती के साथ उभरेगी और संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा।
पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से अपेक्षा जताई है कि वे कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति के बाद जिलेभर के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बिगेंद्र ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डी.आर. यादव, चिराग अली, भावसिंह, लोकाराम, धनसाय ध्रुव, जनकराम ध्रुव, गंगाराम, खगेश सोरी, सुमार सिंह नेताम, पुनित राम, हेमसिंग, आनंद जायसवाल, कमलेश्वर, शिव कुमार, यशवंत सेन, देवलाल भुंजिया, ओंकार, विजय कृष्णा, छबीलाल, प्रताप सिंह, ईश्वर नेताम, बुधराम, झमनलाल, रामु सोरी, राधे सेन, रिखी मानिकपुरी, गोर्वधन, दयालु कुंजाम, गोपाल, तरुण साहू, डोमन, डायमंड, परसराम, ठाकुर राम, शिवदास मानिकपुरी, कृष्णा ठाकुर, गणेश सोमवंशी, सेवकराम, नारायण ओंटी, डगेश्वर आंटी, सोनाराम, गौतम, भतरूराम, महेश सोरी, चम्मनलाल यादव, महेश्वर निषाद, हेमलाल भुंजिया, चंदन, राकेश, पुरुषोत्तम दास, शंकर कुर्रे, हबीब खान, जावेद, रामायण ठाकुर, राघवेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि बिगेंद्र ठाकुर की नियुक्ति से आदिवासी कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन आने वाले समय में जनता के मुद्दों को और मजबूती से उठाने में सक्षम होगा। गरियाबंद जिले में यह नियुक्ति कांग्रेस संगठन के लिए एक नई राजनीतिक शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।
