रोहित साहू 1 मार्च को विभिन्न ग्रामों के दौरे पर, अनेक विकास कार्यों की देंगे सौगात

छुरा :- राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू 1 मार्च को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के व्यापक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर आमजन से संवाद करेंगे। उनके आगमन को लेकर संबंधित ग्रामों में तैयारियां तेज हो गई हैं और लोगों में विशेष उत्साह का माहौल है।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार विधायक श्री साहू दोपहर 12 बजे अपने निवास स्थान राजिम से छुरा विकासखंड के ग्राम जुनवानी (कनेसर) के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:30 बजे ग्राम जुनवानी में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे ग्राम कनेसर में विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे ग्राम पंचायत अमलोर अंतर्गत खोपलीपाठ धाम में साहू समाज सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। तत्पश्चात दोपहर 3:10 बजे ग्राम पाटसिवनी में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के साथ-साथ आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
शाम 4:30 बजे से विधायक श्री साहू विधानसभा क्षेत्र के अन्य ग्रामों का भी दौरा करेंगे, जहां वे जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विधायक रोहित साहू के इस दौरे के दौरान विभिन्न निर्माण एवं जनहित से जुड़े कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिलेगी। इससे ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का वातावरण देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने विधायक के आगमन को विकास की नई गति से जोड़ते हुए स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
