31 दिसंबर की आख़िरी डेडलाइन घोषित e-KYC नहीं कराया तो स्वतः कट जाएगा राशन कार्ड,छुरा में 15,295 हितग्राही सीधे नियमों के घेरे में,नियम साफ चेतावनी कड़ीअब कोई ढील नहीं, कोई बहाना नहीं

छुरा :- शासन के स्पष्ट निर्देश और खाद्य विभाग के नियमों के तहत राशन कार्ड के e-KYC को अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर के बाद बिना e-KYC वाला कोई भी राशन कार्ड मान्य नहीं रहेगा।
छुरा विकासखंड में इस समय कुल 40,974 राशन कार्डधारी पंजीकृत हैं, जिनमें 1,23,083 सदस्य शामिल हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,07,788 लोगों का e-KYC पूर्ण हो चुका है, जबकि 15,295 हितग्राही अब भी नियमों का पालन नहीं कर पाए हैं। शासन के नियम व कायदे स्पष्ट खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत सभी राशन कार्डधारियों का e-KYC अनिवार्य है आधार प्रमाणीकरण के बिना राशन वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा 31 दिसंबर के बाद सिस्टम स्वतः ऐसे कार्डों को निष्क्रिय (Inactive) कर देगा, जिनका e-KYC नहीं हुआ है। सिर्फ 5 दिन का आखिरी मौका दिसंबर माह समाप्त होने में अब मात्र 5 दिन शेष हैं। यदि इन पांच दिनों में भी शेष बचे हितग्राही e-KYC नहीं कराते हैं तो नाम राशन सूची से हटेगा गेहूं-चावल का वितरण बंद होगा बाद में जोड़ने की प्रक्रिया लंबी और जटिल होगी प्रशासन ने साफ कर दिया है कि डेडलाइन के बाद कोई विशेष शिविर या राहत नहीं दी जाएगी। प्रशासन की सख्त चेतावनीप्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि e-KYC के लिए उचित मूल्य दुकान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) विशेष शिविर ग्राम स्तर पर सूचनालगातार उपलब्ध कराई गई, इसके बावजूद कई हितग्राही लापरवाही बरतते रहे।प्रशासन का स्पष्ट संदेश“नियम सबके लिए समान हैं।31 दिसंबर के बाद किसी की सुनवाई नहीं होगी। अब सवाल बड़ा है क्या बचे हुए 15,295 हितग्राही अंतिम समय में जागेंगे? या नए साल की शुरुआत राशन संकट से होगी? क्या नियमों की अनदेखी हजारों परिवारों पर भारी पड़ेगी?अंतिम चेतावनी**e-KYC नहीं = राशन नहीं नियम तोड़े तो सुविधा बंद तय

मुख्य खबरें