भाजपा राज में बिन्द्रानवागढ़ से सैकड़ों का पलायन, मोटरसाइकिल से दुर्गम गांव पहुंचकर विधायक जनक ध्रुव ने सरकार–प्रशासन को घेरा,घरों में ताले, गांवों में सन्नाटा… रोजगार के नाम पर भाजपा सरकार पूरी तरह फेल – जनक ध्रुव

मैनपुर :- भाजपा सरकार के “सबका साथ–सबका विकास” के दावों की जमीनी हकीकत मंगलवार को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में खुलकर सामने आ गई। रोजगार के अभाव में सैकड़ों ग्रामीण आंध्रप्रदेश पलायन कर चुके हैं, गांवों में केवल बुजुर्ग और मासूम बच्चे बचे हैं, लेकिन न तो जिला प्रशासन को इसकी खबर है और न ही राज्य सरकार को कोई सरोकार।
इस भयावह स्थिति का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव मोटरसाइकिल से दुर्गम, पहुंचविहीन और संवेदनशील गांवों तक पहुंचे और ग्रामीणों के बीच चैपाल लगाकर भाजपा सरकार की नाकामी को उजागर किया।
*भाजपा विधायक–मंत्री एसी कमरों में, कांग्रेस विधायक जंगल–पहाड़ लांघकर गांवों में*
विधायक जनक ध्रुव ग्राम तुहामेटा, भालुकोना, कंवरआमा, नारीपानी सहित विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के गांवों में पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने फूल–माला और आरती उतारकर स्वागत किया।
ग्रामीणों ने बताया कि जुलाई–अगस्त से सैकड़ों लोग रोज़गार की तलाश में पलायन कर चुके हैं, आज तक वापस नहीं लौटे।
*भालुकोना गांव में स्थिति और भी भयावह मिली*
घरों में ताले
खेत सूने
स्कूलों में बच्चे कम
गांवों में सन्नाटा
विधायक ने कहा—
“भाजपा सरकार की नीतियों ने आदिवासी इलाकों को मजदूर सप्लाई जोन बना दिया है। यहां रोजगार नहीं, सिर्फ भाषण हैं।”
*करोड़ों के निर्माण में भ्रष्टाचार की खुली लूट, भाजपा सरकार में ठेकेदार राज*
ग्राम जिड़ार में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे छात्रावास भवन निर्माण को देखकर विधायक जनक ध्रुव भड़क उठे।
मौके पर
कोई सूचना पटल नहीं
विभाग का नाम गायब
सब इंजीनियर नदारद
गुणवत्ता की कोई निगरानी नहीं
विधायक ने तीखे शब्दों में कहा—
“यह विकास नहीं, खुली लूट है। भाजपा सरकार में ठेकेदार बेलगाम हैं और अफसर आंख मूंदे बैठे हैं।”
भालुकोना में तीन साल से बन रहा आंगनबाड़ी भवन आज भी अधूरा और घटिया गुणवत्ता का है। विधायक ने कहा कि
भ्रष्टाचार की जांच की शिकायत उच्च स्तर पर की जाएगी।
*राशन में कंकड़–पत्थर, अस्पताल में दवा नहीं – यही है भाजपा का सुशासन*
ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि राशन दुकानों में कंकड़–पत्थर मिला चावल बांटा जा रहा है।
वहीं उपस्वास्थ्य केंद्र जिड़ार में
दवा नहीं
इंजेक्शन सिरिंज नहीं
स्टाफ लापरवाह
विधायक ने मौके से ही बीएमओ को फोन कर व्यवस्था दुरुस्त करवाई, तब जाकर ग्रामीणों को राहत मिली।
*भाजपा सरकार में अफसर बेखौफ, जनता बेहाल – जनक ध्रुव का तीखा हमला*
दौरे के बाद विधायक जनक ध्रुव ने भाजपा सरकार पर सीधा राजनीतिक हमला करते हुए कहा—
“भाजपा राज में पंचायतों में न काम है, न रोजगार। अफसर सिर्फ गाड़ियों में घूम रहे हैं और आदिवासी इलाकों से लोग पलायन करने को मजबूर हैं।”
उन्होंने कहा कि
पेयजल संकट
स्वास्थ्य सेवाएं ठप
शिक्षा व्यवस्था बदहाल
निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार
सब कुछ भाजपा सरकार की नाकामी का प्रमाण है।
“यह सरकार आदिवासियों की नहीं, ठेकेदारों और अफसरों की सरकार बन गई है। इन सभी मुद्दों को विधानसभा के बजट सत्र में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।”
*दौरे में प्रमुख रूप से मौजूद*
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, निहाल नेताम, टिकम सिंह कपिल, सरपंच सुबेसिंग सोरी, पिलेश्वर सोरी, रामसिंग नागेश, निखिल नेताम, डोमार साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, मचल सोरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण।
