पश्चिम बंगाल,असम पांडिचेरी,में भाजपा की प्रचंड ऐतिहासिक जीत पर छुरा में जश्न का सैलाब, ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी से गूंज उठा स्वर्ण जयंती चौक

रिपोर्टर :- अनीश सोलंकी 
छुरा :- भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल,असम,और पांडिचेरी में प्रचंड और ऐतिहासिक जीत की खबर जैसे ही छुरा नगर पहुंची, पूरे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और देखते ही देखते स्वर्ण जयंती चौक जश्न के रंग में रंग गया।

सैकड़ों की संख्या में जुटे भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते-नाचते हुए जीत का जश्न मनाया और पूरे नगर में भव्य विजय रैली निकालकर माहौल को पूरी तरह उत्सव में बदल दिया।

रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भाजपा जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से पूरा छुरा गूंज उठा।

कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और दुकानदारों को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक जीत की खुशियां साझा कीं। ऐसा लग रहा था मानो पूरा नगर किसी बड़े पर्व का साक्षी बन रहा हो।

मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर के नेतृत्व में यह आयोजन और भी भव्य बन गया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। हर किसी के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर का जोशीला संबोधन

मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा—
“यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, विकास और जनकल्याण की विचारधारा की ऐतिहासिक विजय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति ने भाजपा को आज विश्व पटल पर एक सशक्त शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया है। भाजपा का विस्तार अब सीमाओं से परे हो चुका है, और यह जीत उसी विश्वास का प्रतीक है जो आम जनता ने पार्टी के प्रति जताया है।”

उन्होंने आगे कहा
“भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनकर उभरी है। यह जीत कार्यकर्ताओं की तपस्या, समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। आने वाले समय में भाजपा और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी।”

पूर्व मंडल अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा का दमदार भाषण

पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा
“बांग्लादेश में पूर्ण बहुमत के साथ मिली यह जीत बताती है कि भाजपा की नीतियां और नेतृत्व अब वैश्विक स्तर पर स्वीकार किए जा रहे हैं। यह सिर्फ राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि विचारधारा की विजय है। आने वाले समय में भाजपा और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।”

उन्होंने आगे कहा—
“आज का दिन हर कार्यकर्ता के लिए गर्व का दिन है। यह जीत हमें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देती है, ताकि हम देश और समाज के विकास में और अधिक योगदान दे सकें।”

जश्न बना जन-उत्सव

कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, रंग-बिरंगी आतिशबाजी और जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। युवा कार्यकर्ता जहां नाचते-गाते नजर आए, वहीं महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ जश्न में शामिल रहीं।

छुरा नगर का स्वर्ण जयंती चौक देर तक जयकारों और खुशियों से सराबोर रहा। इस ऐतिहासिक जीत ने न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं में बल्कि पूरे नगर में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया।

इस अवसर पर रामलाल कुलदीप महामंत्री, रिंकू सचदेव कोषाध्यक्ष,गिलवर लहरे, रमेश सिन्हा थानसिंग निषाद, दिशांक चंद्राकर, हेमंत देशमुख, चमन साहू, रामरतन साहू, नरेन्द्र पटेल, ओंकार सोनी, चुन्नी सोनी,ईमरान मेमन,भोलेशंकर जायसवाल, बलराज पटेल, रुपनाथ बंजारे, निखिल साहू, दिनेश साहू, नारायण पटेल,सूजल कोठारी,शौरभ सारडा,अजय चंद्राकर,नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्ररेखा ध्रुव,वेदिका वासनिक, मंडल मंत्री, संतोषी साहू, भगवती दिवान, लीना दुबे, मीना चंद्राकर, रजनी लहरे, पूर्व जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी,सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

मुख्य खबरें