निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत भाजपा मंडल मलेवा अंचल में एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न

छुरा :- – भारतीय जनता पार्टी मंडल मलेवा अंचल द्वारा निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शर्मा एवं पारस ठाकुर, मंडल अध्यक्ष शिवशंकर जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता योगेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि4 नवंबर से 4 दिसंबर तक फार्म वितरण एवं संग्रहण का कार्य किया जाएगा। 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्तियाँ ली जाएंगी, जिनका निराकरण निर्वाचन आयोग द्वारा 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 के मध्य किया जाएगा। इसके उपरांत 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।”उन्होंने कहा कि इस पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न छूटे, त्रुटियों का सुधार हो तथा नए पात्र मतदाताओं का नाम प्रमुखता से जोड़ा जाए। इस कार्य में पार्टी कार्यकर्ता शासन के अधिकृत बीएलओ के साथ मिलकर सहयोग करेंगे।> “हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि एक विश्वसनीय और सटीक मतदाता सूची तैयार हो, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मजबूत बने।”कार्यशाला में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष शिवशंकर जायसवाल, महामंत्री नारायण सिन्हा, जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, नारायण ठाकुर, भीखम मरकाम, सुरेंद्र ठाकुर, हेमलता कृष्णा गुप्ता, टिकेश्वरी टेशराम, ललित नागेश, कृष्णा चक्रधारी, सोहन वैष्णव, प्रताप सिंह, झवर अग्रवाल, देवेंद्र ठाकुर, हेमंत नेताम सहित बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यशाला में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया तथा आगामी निर्वाचन कार्य में पार्टी की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

मुख्य खबरें