मड़ाई मेला छत्तीसगढ़ की पारंपरिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है :- लेखराज ध्रुवा

छुरा :- धान के कटाई के साथ ही छुरा क्षेत्र मे मड़ाई का दौर शुरू हो गया बुधवार को छुरा विकासखंड के ग्राम कामराज मे ग्रामवासियो द्वारा देव मड़ाई का आयोजन रखा गया था मड़ाई मेला कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा, विशेष अतिथि के रूप मे रसेला सरपंच बिगेंद्र ठाकुर, रामलाल कुलदीप,पेंड्रा सरपंच अजय ठाकुर, शामिल हुए कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि लेखराज ध्रुवा ने कहा मड़ाई मेला छत्तीसगढ़ की पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर का विभिन्न हिस्सा है यह मेला न केवल ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं का उत्सव है बल्कि छत्तीसगढ़ की लोककला संगीत,नृत्य और लोकजीवन की झलक भी प्रस्तुत करता है विशेष अतिथि रसेला सरपंच ने अपने उदबोधन मे कहा की कामराज के लोगो के स्नेह और आमंत्रण से इस देव मड़ाई मेला मे शामिल होकर देवी देवता का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला इस पारंपरिक मेले ने बचपन की यादो को ताजा कर दिया ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं

और समाज को एकजुटता का संदेश देते हैं! मड़ाई मेला मे बड़ी संख्या मे क्षेत्र के लोग शामिल होकर देवी देवता का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर ग्राम पटेल टीकम सिंह ठाकुर, ग्राम प्रमुख सुरेन्द्र नेताम,मनीचंद ठाकुर, आलाराम ठाकुर, आत्माराम ठाकुर, वरुण ठाकुर, यशवंत ठाकुर, अश्वनी ठाकुर, सोहद्रा बाई नागेश, आराधना ठाकुर, खेदी बाई ठाकुर एवं समस्त ग्रामवासी महिला मंडल के लोग उपस्थित थे
