चेट्रीचंड्र,चैत्र नवरात्र और ईद के त्यौहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, डी. जे. पर प्रतिबंध, वही करकस आवाज वाले दुपहिया वाहन के साथ नाबालिक के वाहन चलाने पर होंगी कार्यवाही

छुरा :- चेट्रीचंड्र, चैत्र नवरात्र और ईद के त्यौहार को लेकर छुरा थाना परिसर मे शनिवार को शांति समिति की बैठक रखी गई थी बैठक मे नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु एवं सभी समाज के प्रमुख लोग बैठक मे शामिल हुए, तहसीलदार रमेश मेहता और छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम द्वारा बैठक मे आए हुए सभी समाज के लोगो से चेट्रीचंड्र, चैत्र नवरात्र और ईद मे होने वाले कार्यक्रम के संबंध मे विस्तार से चर्चा की तहसीलदार रमेश मेहता ने सभी समुदाय के लोगो को त्यौहार को सदभावना एवं शांति पूर्ण रूप से मनाने की अपीलकी बैठक मे उपस्थिति सभी समुदाय के लोगो ने एक स्वर मे कहा की छुरा मे हर समुदाय के लोग त्यौहार को आपसी भाई चारे के रूप मे मनाते आ रहे है और आगे भी यही परम्परा जारी रहेगी, बैठक मे सिंधी समाज के प्रतिनिधि रिंकू सचदेव ने बताया की चेट्रीचंड के मौके पर रविवार को नगर के सिंधी समाज के लोगो के द्वारा नगर मे रैली निकली जायेगी जो पूरा नगर भ्रमण कर सिंधी समाज भवन वापस लौटेगी, छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम ने चैत्र नवरात्र पर कलश यात्रा के संबंध मे चर्चा की साथ ही थाना प्रभारी ने स्पस्ट दौर पर रैली व जुलुस पर डी. जे. का उपयोग नहीं करने की अपील की साथ उन्होंने बैठक मे आये सभी लोगो से अपील की है की नगर मे नाबालिक बच्चे तेज रफ्तार के साथ तीन सवारी, व कम्पनी से दिये हुए शायलेंसर को निकाल कर करकस आवाज वाली शायलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदुषण कर रहे है कुछ नगर के बच्चे बुलेट मे शायलेंसर से तेज आवाज मे पटाखे फोड़ते है जिसकी शिकायत काफी मिल रही है जिस पर अब कानूनी कार्यवाही की जायेगी इस बैठक मे प्रमुख रूप से नथमल शर्मा, खोमन चंद्राकार,अब्दुल समद खान, रिंकू सचदेव, सिकंदर खान, यूनुस मेमन,सुल्तान खान, रमेश शर्मा, अशोक माधवानी, युनुस खान,अनीश सोलंकी, उज्जवल जैन, मेषनन्द पाण्डेय, इमरान मेमन, कुलेश्वर सिन्हा, यामिनी चंद्राकर, मोनू सेन, भूपेंद्र सिन्हा मानसिंह निषाद, सुज्ल कोठारी ,शीतल ध्रुव आदि लोग उपस्थित थे!
