इमरान अली बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद, संगठन में दौड़ी नई ऊर्जा की लहर

छुरा :- भारतीय जनता पार्टी ने गरियाबंद जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी संदेश देने वाला निर्णय लेते हुए इमरान अली को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और अल्पसंख्यक समाज के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।इमरान अली की ताजपोशी के साथ ही जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है। संगठन स्तर पर इसे आने वाले चुनावी और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
*शीर्ष नेताओं ने दी बधाई, जताया विश्वास*
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन मंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा, रायपुर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, पूर्व सांसद एवं राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, खाद्य आयोग अध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता संदीप शर्मा, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इमरान अली को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी असगर अली, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आसिफ़ मेमन, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर, जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा, मंडल अध्यक्ष खोमन चन्द्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी निषाद सहित वरिष्ठ नेता रामलाल कुलदीप, रिंकू सचदेव, चिरंजीव देवांगन, सरवर खान, इमरान मेमन, इस्माइल खान, अजमेर खान ने भी बधाई देते हुए संगठन को मजबूती मिलने की बात कही।
*जमीनी कार्यकर्ता से जिला अध्यक्ष तक का सफर*
इमरान अली लंबे समय से भाजपा संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क में रहते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाते आए हैं। अल्पसंख्यक समाज के बीच उनकी मजबूत पकड़, सामाजिक सरोकारों पर सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा न केवल संगठनात्मक रूप से सशक्त होगा, बल्कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएगा।
*नवनियुक्त अध्यक्ष ने जताया आभार*
जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर इमरान अली ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह जिम्मेदारी मेरे लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की नीतियां ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना पर आधारित हैं। मैं पूरी निष्ठा से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करूंगा और अल्पसंख्यक समाज तक सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने का कार्य करूंगा।”
राजनीतिक दृष्टि से अहम नियुक्ति
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इमरान अली की नियुक्ति भाजपा की सामाजिक संतुलन की राजनीति को और मजबूती देगी। इससे गरियाबंद जिले में अल्पसंख्यक समाज के साथ संवाद बढ़ेगा और पार्टी की जमीनी स्थिति आने वाले समय में और अधिक सुदृढ़ होगी।
