1 मार्च रविवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम में दिखेगा रोमांच का संग्राम

छुरा :- खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बालीबाल ग्रुप के तत्वाधान में रविवार को छुरा के मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं क्लबों की टीमें हिस्सा लेंगी। सुबह से ही मैचों का रोमांच शुरू होगा, जहां खिलाड़ियों के दमदार स्मैश, शानदार सर्विस और बेहतरीन टीम वर्क से मैदान गूंज उठेगा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मैदान की साज-सज्जा के साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की है। यह प्रतियोगिता न केवल खेल कौशल का प्रदर्शन होगी, बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द का भी संदेश देगी।
रविवार को छुरा का मिनी स्टेडियम खेल प्रेमियों के जोश और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजेगा

मुख्य खबरें