पश्चिम बंगाल, असम व पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, गरियाबंद में भव्य विजय उत्सव,तिरंगा चौक गूंजा ढोल-नगाड़ों और नारों से, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित तिरंगा चौक पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और जोशीले नारों के साथ जीत का जश्न मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध व्यंजन झालमुड़ी और रसगुल्ला खिलाकर जीत की खुशी साझा की। झालमुड़ी की विशेष व्यवस्था के चलते आयोजन स्थल पर बंगाल की संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

नेताओं के संबोधन में झलका आत्मविश्वास

जिला अध्यक्ष श्री अनिल चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास, पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनसेवा के प्रति समर्पित रही है और आगे भी अपने सभी वादों को प्राथमिकता के साथ लागू करेगी।

जिला महामंत्री

जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, संगठन के प्रति निष्ठा और निरंतर परिश्रम ने यह ऐतिहासिक सफलता दिलाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विकासोन्मुखी सोच और पारदर्शी कार्यशैली पर जनता ने अपना भरोसा जताया है।

जिला कोषाध्यक्ष

जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने इसे सशक्त रणनीति, दूरदर्शी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का परिणाम बताते हुए सभी को बधाई दी।

उत्साह, उमंग और जीत की खुशी से सराबोर रहा माहौल

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और जीत की खुशी का माहौल बना रहा।

मुख्य खबरें