राजिम में रविवार को विधायक रोहित साहू का मैराथन दौरा, एक ही दिन में कई बड़े कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

रिपोर्टर :- अनीश सोलंकी
गरियाबंद :- विधानसभा क्षेत्र राजिम के विधायक Rohit Sahu रविवार 15 मार्च को क्षेत्र में मैराथन दौरे पर रहेंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार विधायक दिनभर सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक सुबह 11:00 बजे राजिम स्थित निवास के पास आयोजित श्रमिक सम्मेलन एवं चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां श्रमिकों को लाभ भी वितरित किया जाएगा। इसके बाद 11:30 बजे वे राजिम से फिंगेश्वर क्षेत्र के लिए रवाना होंगे।
11:40 बजे वे राजिम मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। इसके पश्चात 12:45 बजे वे ग्राम खुडसा के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 1:20 बजे विधायक खुडसा में आयोजित साहू समाज के वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं शाम 4:00 बजे ग्राम बेलरकुरी में देवांगन समाज के वार्षिक अधिवेशन में शिरकत करेंगे।
इसके बाद शाम 5:30 बजे ग्राम सुरसाबांधा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम एवं श्री रामचरित मानस गान सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम 6:45 बजे से वे विधानसभा क्षेत्र में अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
प्रोटोकॉल के अनुसार विधायक के साथ उनके निज सहायक एवं सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे तथा प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक के दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
