*विश्व पर्यावरण दिवस पर पिपरछेड़ी में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम,उपस्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन और सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण*

*विधायक रोहित साहू,पूर्व सांसद चंदूलाल साहू,पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने की शिरकत*
*छुरा :-* विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छुरा ब्लॉक के ग्राम पिपरछेड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा गांव में सामुदायिक भवन का लोकार्पण तथा उपस्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन कार्यक्रम भी रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद व राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर , जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर,जिल पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा , भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान अतिथियों ने ग्रामवासियों की उपस्थिति में शीलता माता मंदिर प्रांगण में अनेक फलदार और छायादार पौधे रोपकर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही गांव में 28.51 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन और 6.50 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को बड़ी सौगात दी।
*मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू* ने अपने उद्बोधन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने हैं और केवल पेड़ लगाने के साथ ही उन्हें जीवित रखना और बचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। आइए इस पर्यावरण दिवस पर हम संकल्प लें कि अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित करें। आज पौधा लगेगा तभी हमारी आगामी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित होगा। कोरोना काल के संकट को याद दिलाते हुए विधायक ने कहा कि उस दौर में लोगों को ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटकना पड़ा था वैसी स्थिति दोबारा न आए इसलिए प्रकृति को बचाना अनिवार्य है। ग्रामीणों की पुरानी मांगों का जिक्र करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहला काम गरीबों को छत देने का किया गया है। पूरे प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। अकेले ग्राम पिपरछेड़ी में 150 से अधिक आवासों की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने महतारी वंदन योजना, 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी और किसानों को दिए गए दो साल के बकाया बोनस का विशेष उल्लेख किया और कहा कि आज हर एक वादा धरातल पर पूरा हो रहा है। विकास की यह धारा रुकने वाली नहीं है। मैं आप सभी ग्रामीणों से अपील करता हूं कि सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने ग्रामवासियों की मांग पर विधायक रोहित साहू ने गांव में एक नई सीसी रोड और एक टीन शेड निर्माण की घोषणा की। *राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू* ने कहा कि क्षेत्रीय विकास सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं होता। विकास का पैमाना जनता की खुशहाली और उनके बेहतर स्वास्थ्य से जुड़ा होता है जो हमारी सरकार पूरा कर रही है। हमारे कार्यकाल में हमने इस अंचल को सड़क, शिक्षा और सिंचाई की मुख्यधारा से जोड़ने का भगीरथ प्रयास किया था। आज जब देश जलवायु परिवर्तन के संकट से जूझ रहा है तब पर्यावरण का संरक्षण हमारा पहला धर्म होना चाहिए। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करके ही हम जनजीवन को समृद्ध बना सकते हैं। आज जो उपस्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिली है वह क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेगी। *अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय* ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए बुनियादी विकास कार्यों का ब्योरा दिया और क्षेत्र की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पिपरछेड़ी और छुरा अंचल का विकास हमेशा से भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। हमारे कार्यकाल में सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक बिजली, चमचमाती सड़कें और पेयजल पहुंचाना एक बड़ी चुनौती थी जिसे हमने पूरी निष्ठा से पूरा किया। आज मुझे बेहद खुशी है कि उसी विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए आज यहां सामुदायिक भवन का लोकार्पण और उपस्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन हुआ है। विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। विकास के साथ-साथ हमें अपनी धरती मां का भी कर्ज चुकाना है,ल इसलिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही विकासपरक राजनीति की पक्षधर रही है और आगे भी क्षेत्र की जनता की सेवा निरंतर जारी रहेगी। *भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर* ने संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा आज का दिन हमारे लिए दोहरे उत्सव का दिन है। एक तरफ हम धरती माता को हरा-भरा करने का संकल्प ले रहे हैं तो दूसरी तरफ पिपरछेड़ी में स्वास्थ्यगत बुनियादी ढांचे की मजबूती शुरुआत हो रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास का सपना सच हो रहा है। पिपरछेड़ी में उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना से अब गरीब और ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। हमारी सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है।
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, भाजपा जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके,जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर,जनपद सदस्य पुष्पलता सिन्हा, प्रेरक समाजसेवी संस्था के संचालक रामगुलाम सिन्हा,सरपंच नीरा बिसहत ध्रुव, उपसरपंच छबिराम ध्रुव,पूर्व उपसरपंच गोविंद राम यादव,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कोमल ढीढी, भाजपा मंडल महामंत्री खड़मा पालेंद्र साहू, भाजपा मंडल महामंत्री फिंगेश्वर प्रेमलाल टोडर,प्रकाश सिन्हा, गुलशन सिन्हा,वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। उपस्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन, सामुदायिक भवन के लोकार्पण और विधायक द्वारा की गई घोषणाओं से पिपरछेड़ी के ग्रामीणों में भारी उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्र में हो रहे लगातार विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री खड़मा पालेंद्र साहू तथा आभार प्रदर्शन प्रेरक समाजसेवी संस्था के संचालक रामगुलाम सिन्हा ने किया।
