गरियाबंद का बढ़ा सियासी कद! भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में राजेश साहू की एंट्री, जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ दी बधाई

 

रिपोर्टर :- अनीश सोलंकी 
छुरा। प्रदेश की सियासत में गरियाबंद ने जोरदार दस्तक दे दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने जब नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की, तो उसमें गरियाबंद के कद्दावर नेता राजेश साहू को सदस्य बनाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया।

यह सिर्फ नियुक्ति नहीं, भरोसे की मुहर है!

संगठन में वर्षों से सक्रिय, जमीन से जुड़े और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले राजेश साहू को यह जिम्मेदारी देकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि अब गरियाबंद की भूमिका प्रदेश राजनीति में और ज्यादा प्रभावशाली होने वाली है।

जिले में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं में जोश हाई!

जैसे ही यह खबर सामने आई, भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बधाइयों का दौर शुरू हो गया और इसे जिले के लिए “गौरव का पल” बताया जा रहा है।

राजेश साहू का संकल्प – संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना

अपनी नियुक्ति पर राजेश साहू ने किरण देव सिंह सहित पूरे प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह फैसला आने वाले समय में गरियाबंद जिले को प्रदेश की राजनीति में नई पहचान दिलाएगा और भाजपा को जमीनी स्तर पर और मजबूती देगा।

राजेश साहू की यह एंट्री, भाजपा संगठन के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है और गरियाबंद को मिलेगा बड़ा राजनीतिक फायदा!

मुख्य खबरें