छुरा में जनदर्शन करेंगे विधायक रोहित साहू, नागरिकों की सुनेंगे समस्याएं, सरपंचों के साथ करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा*

छुरा :- राजिम विधायक रोहित साहू शनिवार, 11 जुलाई को छुरा प्रवास पर रहेंगे। वे प्रातः 11:00 बजे छुरा विश्राम गृह में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे छुरा विकासखंड के सरपंचों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विकासात्मक विषयों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पंचायतों के समग्र विकास को गति देने के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर ने बताया कि जनदर्शन के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जनदर्शन में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने तथा सभी सरपंचों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।
