अम्बेडकर सतनाम मंगल भवन का लोकार्पण मनखे-मनखे एक समान के जयघोष से गूंज उठा छुरा केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने किया भव्य भवन का फीता काटकर उद्घाटन, समाज को दी लाखों की सौगात

छुरा :- गुरुवार का दिन छुरा नगर के लिए ऐतिहासिक बन गया। सतनाम समाज के गौरव और एकता के प्रतीक अम्बेडकर सतनाम मंगल भवन का लोकार्पण उत्साह, भक्ति और जयघोष के बीच सम्पन्न हुआ। “मनखे-मनखे एक समान” के गगनभेदी नारे पूरे नगर में गूंजते रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, तथा राजिम विधायक रोहित साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और फूलवर्षा के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया।अतिथियों ने लगभग 49 लाख 53 हजार रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक सुविधा-सम्पन्न अम्बेडकर सतनाम मंगल भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। भवन का स्वरूप, इसकी उपयोगिता और समाज के लिए इसका महत्व हर किसी को गर्व से भर रहा था।मंत्री बघेल बोले समुदाय की प्रगति का आधार है सामुदायिक भवन अपने प्रभावशाली उद्बोधन में मंत्री बघेल ने कहा आज की शोभायात्रा समाज की अनुशासित भागीदारी, ऊर्जा और आस्था का अद्भुत उदाहरण है। यह भवन समाज की उन्नति का केंद्र बनेगा, इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी सामूहिक है।उन्होंने छुआछूत के काले दौर का उल्लेख करते हुए कहा कि जब भेदभाव चरम पर था, तब पूज्य गुरु घासीदास बाबा ने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का अमर संदेश देकर समाज को एक नई दिशा दी। मंत्री बघेल ने जैतखंभ की आड़ में शासकीय भूमि पर कब्ज़े की प्रवृत्ति को गलत बताते हुए इसे तुरंत बंद करने की बात कही। रामनाथ कोविंद का किस्सा सुनाकर मंत्रिमंडल मंत्री बोले बाबा का आशीर्वाद हर जगह मौजूद उन्होंने बताया कि जब रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बनने से पहले छत्तीसगढ़ आए थे,तो उनके अनुरोध पर वे उन्हें गिरौदपुरी धाम लेकर गए। एक महीने बाद उनके राष्ट्रपति बनने पर स्वयं कोविंद ने फोन कर कहा बाबा घासीदास जी की कृपा से ही यह संभव हुआ है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री बघेल ने समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएँ की पंथी नृत्य दल के लिए ₹25,000 समाज के लिए बर्तन सामग्री हेतु ₹40,000,समाज गतिविधियों एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹10 लाख कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे राजिम विधायक रोहित साहू बोले सतनाम संदेश यात्रा सिर्फ कार्यक्रम नहीं, एक चेतना है विधायक साहू ने सतनामी समाज को बधाई देते हुए कहा यह यात्रा समानता, भाईचारे और गुरु घासीदास बाबा के संदेश को पूरे प्रदेश में पहुंचाने का पावन माध्यम है उन्होंने बताया कि चुलयारी बाहरा स्थित गिरौदपुरी धाम के छोटे स्वरूप तक जाने के लिए कच्ची सड़क की समस्या अब समाप्त हो जाएगी। समाज की मांग पर वहाँ तक सड़क निर्माण के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। साथ ही उन्होंने पंथी नृत्य दल को ₹7,000 प्रदान किए,मंगल भवन तक सीसी रोड निर्माण की घोषणा की इस अवसर पर अनिल चंद्राकर भाजपा जिला अध्यक्ष, खोमन चंद्राकर मंडल अध्यक्ष छुरा, लुकेश्वरी निषाद नगर पंचायत अध्यक्ष, आशीष शर्मा, देव सिंह रात्रे, समीम मेमन, यष्पेंद्र शाह, सलीम मेमन, रजनी लाहारे, चित्ररेखा ध्रुव, रूपनाथ बंजारे, पंकज निर्मलकर, डहारू कोसरे, ईमरान मेमन, गरिमा ध्रुव, संतनु देवांगन, तथा समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे!
