हबीब मेमन बने गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

गरियाबंद :- जिला कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हबीब मेमन को गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह बधाइयों का दौर शुरू हो गया तथा समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
हबीब मेमन लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने और संगठन को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त महामंत्री हबीब मेमन ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदारी भी है। वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और जिले में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही उनकी प्राथमिकता होगी।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि हबीब मेमन की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को मजबूती प्रदान होगी। उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगी।
