बिल बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल मैनपुर में कांग्रेस ने निकाली जंगी रैली, बिजली कार्यालय का किया घेराव

गरियाबंद/मैनपुर – छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को मैनपुर तहसील मुख्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर ने दोपहर के समय जंगी रैली निकालते हुए जोरदार नारेबाजी के साथ बिजली कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए अडिग रहे।
बिजली दरों में हुई वृद्धि को लेकर प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, अमलीपदर अध्यक्ष ललिता यादव, महामंत्री गेंदू यादव सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। एक ओर जहां आम जनता को निर्बाध बिजली नहीं मिल रही, वहीं दूसरी ओर बिजली दरों में लगातार वृद्धि कर लोगों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसानों को खाद नहीं मिल रहा, छात्र-छात्राओं को समय पर पुस्तकें नहीं दी जा रही हैं।
कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से संजय नेताम, रामकृष्ण ध्रुव, ललिता यादव, गेंदू यादव, नेहाल सिंह नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन, बलदेव राज ठाकुर, डोमार साहू, लोचन निर्मलकर, लिकेश यादव, दुलेन्द्र नेगी, तीव कुमार सोनी, उवैश रजा, लोकनाथ साहू, इमरान रजा, गोरेलाल नागेश, हरेश्वर नेगी, संतोष निर्मलकर, पारेश्वर नेगी, सेवन कुमार दीवान, सोनू यादव, खेलन साहू, अजहर मेमन, बिरेन्द्र श्रीवास्तव, गजेन्द्र नेगी, निखिल नेताम, विरेन्द्र राजपूत, सेवन धुरवा समेत सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने चेताया कि यदि बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
