105 वर्षीय राधाबाई को मिला जॉब कार्ड, भावुक पल में कलेक्टर को दिया आशीर्वादबोलीं – “खुश रहा बेटा, अब मोर मकान बन जाही”, सुशासन तिहार शिविर में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल

रिपोर्टर :- अनीश सोलंकी

छुरा। छुरा विकासखंड के ग्राम कनसिंघी में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर उस समय भावुकता और आत्मीयता से भर उठा, जब 105 वर्षीय बुजुर्ग राधाबाई को मंच पर बुलाकर गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके के हाथों जॉब कार्ड प्रदान किया गया।

जॉब कार्ड मिलते ही वृद्धा राधाबाई की आंखों में खुशी छलक उठी। मंच पर ही उन्होंने स्नेहपूर्वक कलेक्टर साहब को आशीर्वाद देते हुए कान में कहा – “खुश रहा बेटा, अब मोर मकान बन जाही।” बुजुर्ग महिला की यह बात सुनकर वहां मौजूद अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी भावुक हो उठे।

कलेक्टर बी.एस. उइके ने भी बेहद विनम्रता और संवेदनशीलता के साथ राधाबाई की बात सुनी और उन्हें शासन की योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। शिविर में उपस्थित लोगों ने इस पल को सुशासन तिहार की सार्थकता बताते हुए प्रशासन की मानवीय पहल की सराहना की।

सुशासन तिहार शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान, हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभ वितरण तथा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और जनता के बीच आत्मीय संवाद देखने को मिला, जिसने यह संदेश दिया कि शासन की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और जरूरतमंदों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं।

मुख्य खबरें