भाजपा महिला मोर्चा का विशाल शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस पर जमकर बरसे भाजपा नेता,नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध भ्रूण हत्या के समान” – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;

रिपोर्टर :- अनीश सोलंकी

छुरा।रविवार को छुरा के शीतला मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन राजनीतिक दृष्टि से बेहद प्रभावशाली और ऐतिहासिक साबित हुआ। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित महत्वपूर्ण संशोधनों के लोकसभा में पारित नहीं हो पाने पर भाजपा ने इसे महिलाओं के अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए विशाल महिला सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें हजारों महिलाओं की उपस्थिति ने इसे भाजपा के बड़े शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।
शीतला मंदिर परिसर “जय भाजपा”, “जय नारी शक्ति”, “महिला सम्मान हमारा अधिकार”, “नारी शक्ति—राष्ट्र शक्ति” जैसे नारों से गूंज उठा। महिलाओं का उत्साह, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और नेताओं के तीखे भाषणों ने कार्यक्रम को पूरी तरह राजनीतिक ऊर्जा से भर दिया।

 

“महिला आरक्षण का विरोध, करोड़ों बहनों के सपनों की हत्या
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर बोला सबसे बड़ा हमला
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने ओजस्वी और आक्रामक संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और राजनीतिक अधिकारों का प्रतीक है।
उन्होंने तीखे शब्दों में कहा—
“इस अधिनियम का विरोध भ्रूण हत्या के समान है, क्योंकि यह महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को जन्म लेने से पहले ही समाप्त करने का प्रयास है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं को वोट बैंक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति माना है। उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत किया गया है।
मंत्री ने कहा कि भाजपा महिलाओं को मंच पर सम्मान नहीं, बल्कि निर्णय लेने की शक्ति देना चाहती है।
“कांग्रेस महिलाओं की तरक्की से डरती है”

सांसद रूपकुमारी चौधरी का तीखा हमला
महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं की उन्नति और नेतृत्व क्षमता से घबराती है, इसलिए उसने महिला आरक्षण का विरोध किया।
उन्होंने कहा—
“भाजपा चाहती है कि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नेतृत्व करें, जबकि कांग्रेस महिलाओं को केवल भाषणों और नारों तक सीमित रखना चाहती है।”
उन्होंने कहा कि महिला सम्मान केवल मंचीय भाषणों से नहीं, बल्कि पंचायत से संसद तक भागीदारी सुनिश्चित करने से साबित होता है।
“भाजपा महिलाओं को सत्ता में भागीदारी देना चाहती है”

विधायक रोहित साहू ने विपक्ष की कथनी-करनी पर उठाए सवाल

राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब उन्हें वास्तविक अधिकार देने की बात आती है तो पीछे हट जाती है।
उन्होंने कहा—
“कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल महिलाओं को केवल मंचों से सम्मान देते हैं, लेकिन भाजपा उन्हें सत्ता में भागीदारी देना चाहती है। उनकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है।”
उन्होंने कहा कि पंचायत से संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना ही सच्चा महिला सम्मान है और भाजपा सरकार महिलाओं को निर्णय लेने वाली शक्ति बनाना चाहती है।
सम्मेलन बना भाजपा का विशाल शक्ति प्रदर्शन
कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़, भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठित उपस्थिति और मंच से लगातार कांग्रेस पर हो रहे हमलों ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर पूरी तरह आक्रामक रणनीति में है।
छुरा का यह सम्मेलन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की ओर से महिला सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन बनकर सामने आया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर,जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप,
जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर,मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा,जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा,जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,जिला महामंत्री आशीष शर्मा,जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा,जनपद अध्यक्ष छुरा मीरा ठाकुर,नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद,
गरियाबंद नगरपालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव,भाजपा महिला मोर्चा छुरा मंडल अध्यक्ष चित्ररेखा ध्रुव,
महिला मोर्चा महामंत्री यामिनी चंद्राकर,सुरेंद्र सोनटेके,अमित बखारिया,मनीष हरित,माधुरी साहू,भारती साहू,योगिराज कश्यप,हलमन ध्रुवा,लोकेश चंद्राकर,जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर,रामकुमार यादव,रुपनाथ बंजारे,रिकेश सिन्हा, मीना दुबे,वेदिका वासनिकर,भगवती दिवान,कामनी यादव,प्रियासाहू,मीना चंद्राकर,राधिका रानी,दुलारी
साहू,दीपा ठाकुर,शांति नागेश,तेजश्वरी ठाकुर,
कुंती यादव,हेमलता ध्रुव,
संतोषी यादव,चंद्रिका धीवर
सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं उपस्थित थे ।

मुख्य खबरें