कल से छुरा में क्रिकेट का 4 दिवसीय महाकुंभ शुरू, यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण — खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल

छुरा :- क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी! कल शुक्रवार से छुरा नगर के मिनी स्टेडियम में क्रिकेट का चार दिवसीय महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। यह भव्य टूर्नामेंट पूरी तरह आईपीएल के तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र की चुनिंदा टीमों को स्पॉन्सरों ने खरीदा है। खिलाड़ियों में जोश और उत्साह चरम पर है, वहीं नगरवासियों में भी क्रिकेट के इस पर्व को लेकर जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है।
आयोजकों समिति के प्रतीक शर्मा ने बताया की इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जो अगले चार दिनों तक मैदान में अपनी दमदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। हर मैच में रोमांच और ताबड़तोड़ चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी।
खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट के सभी मैचों का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, जिससे दर्शक घर बैठे भी लाइव मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।
मिनी स्टेडियम छुरा को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम के मैचों के दौरान लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और खिलाड़ियों की मौजूदगी से माहौल खेलमय होने वाला है।
नगर के खेलप्रेमियों का कहना है कि “आईपीएल की तरह छुरा में भी अब क्रिकेट का जादू सिर चढ़कर बोलेगा, यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित होगा।”
चार दिन, कई मुकाबले, रोमांच से भरपूर क्रिकेट का संग्राम — तैयार रहिए ‘द यूनिटी कप छुरा 2025’ के लिए!
