परसदा जोशी के आठ बच्चों का प्रयास विद्यालय में चयन के साथ साथ कनिका भारती का भी रायपुर में हुआ चयन

गरियाबंद :– फिंगेश्वर विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा (जोशी) के आठ बच्चों का प्रयास आवासीय विद्यालय परीक्षा में चयन हुआ है एक बच्ची कनिका भारती का नाम प्रतीक्षा में था वह प्रतीक्षा आज जाकर खतम हुआ और प्रयास आवासीय कन्या शाला रायपुर में चयन हुआ शाला परिवार के साथ साथ ग्रामीणों ने हशं व्यक्त कर बधाई दी है।
कनिका भारती की सफलता में प्रधान पाठक सालिक राम तारक, डेलेन्द्र कुमार साहू, चंदन लाल सोनी, ज्योति गुप्ता, बीरेंद्र कुमार की बड़ी भूमिका रही कनिका भारती की इस उपलब्धि पर एबीओ हेमंत कुमार साहू, सरपंच कुमारी गिनी बेन राज सोनी, उप सरपंच
बेनराज सोनी, भारत यादव, ताराचंद दिवाकर, बरात् भारती, अंजलि बांधे शासकीय प्राथमिक शाला परसदा जोशी के शिक्षक गंगोत्री पालकर, विकास झा, प्रतिभा साहू, हिमांचल यादव, चेतन रात्रे, गिरजा उईके संकुल, समन्वयक रामायण साहू, कनिका भारती को इस सफलता पर बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। ज्ञात हो. कि 8 बच्चो के साथ साथ 1 बच्ची कनिका भारती कुल 9 संख्या में बच्चों का चयन होना इस बात का इशारा करता है कि उनके शिक्षकों के द्वारा इस परीक्षा की तैयारी कितनी मजबूती से कराया गया है।
ज्ञात हो कि कनिका भारती की सफलता के पीछे उनका एक छोटा सा परिवार उनके माता-पिता का आशीर्वाद एवं उनके बड़े भाई युवा पत्रकार जो कि निष्पक्ष, निडर अपनी कलम से प्रमुखता से प्रकाशित एवं उजागर करने वाले सच्चे पत्रकार महेंद्र भारती का भी प्यार अपनी छोटी बहन कनिका भारती के लिए प्रेरित किया गया है।
