महासमुंद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं; सुख-समृद्धि की कामना की

 

रिपोर्टर :- अनीश सोलंकी

महासमुंद। चैत्र मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पूरे देश सहित महासमुंद जिले में भी हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मंगल अवसर पर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजय साव ने समस्त क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में श्री साव ने कहा कि “अष्ट सिद्धि और नौ निधि के दाता, भगवान राम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे”। उन्होंने बजरंगबली से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

विजय साव ने आगे कहा कि संकटमोचन हनुमान जी का जीवन हमें सेवा, भक्ति और साहस की प्रेरणा देता है। उन्होंने जिले के सभी मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तिमय वातावरण के बीच लोगों से शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने की अपील की है।

इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी एक-दूसरे को जन्मोत्सव की बधाई दी।

मुख्य खबरें