डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे CSTA महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का छत्तीसगढ़ टेनिस संघ और यूनियन क्लब के पदाधिकारियों ने किया सम्मान

रिपोर्टर – विजय सिन्हा
रायपुर। डेविस कप में भारतीय टेनिस टीम के संयोजक के रूप में दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव एवं यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा का छत्तीसगढ़ टेनिस संघ और यूनियन क्लब के पदाधिकारियों ने सम्मान एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि डेविस कप जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम के साथ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। गुरुचरण सिंह होरा के नेतृत्व और समन्वय में भारतीय टीम चार बार डेविस कप में हिस्सा ले चुकी है। पदाधिकारियों ने कहा कि होरा ने अपने प्रयासों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार योगदान दिया है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास भी सराहनीय हैं।
सम्मान के लिए सभी का जताया आभार
सम्मान से अभिभूत गुरुचरण सिंह होरा ने छत्तीसगढ़ टेनिस संघ और यूनियन क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके शुभचिंतकों और साथियों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि डेविस कप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव की बात है।
होरा ने राष्ट्रीय स्तर के टेनिस पदाधिकारियों का भी आभार जताया और कहा कि उन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि इस विश्वास ने उन्हें भारतीय टेनिस के लिए और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा दी है।
साय सरकार खेलों को दे रही बढ़ावा
गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिल रही है। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ उन्हें उचित मंच, प्रशिक्षण और अवसर देने की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम और ऊंचा करेंगे।
डॉ. हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व की सराहना
होरा ने छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. द्विवेदी के मार्गदर्शन और सहयोग से छत्तीसगढ़ टेनिस संघ लगातार बड़े आयोजनों और खेल गतिविधियों को प्रदेश में बढ़ावा दे रहा है। उनके सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा टेनिस को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ टेनिस संघ की पूरी टीम मिलकर खेलों के विकास के लिए काम कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश में टेनिस से जुड़े कई बड़े आयोजन किए जाएंगे।
सम्मान समारोह में डॉ. अतुल शुक्ला, विजय अग्रवाल, धर्मपाल कलश, राज थौरानी, सुरेश कुकरेजा, नरेश चंद्र गुप्ता, प्रकाश कलश, गुरिंदर पाल सिंह जुनेजा, तरणजीत सिंह होरा, चरणजीत सिंह ओबेरॉय, अशोक खूबचंदानी, रविंदर विंकी दत्ता, मंशा मेघानी, प्रदीप मथानी, राजेश वासवानी, अभिजीत मिश्रा, अब्बास अली, हरदीप हयर, मनोज गंगवानी, राजेश चतरथ, अवतार सिंह जुनेजा, सुनील सुराणा, किशोर खेतपाल, ऋषि कुमार बंछोर, विजय विश्वकर्मा, ऋषि राज सिंघानिया, कल्याण सिंह ठाकुर, डॉ. हरदीप विरदी, गुरिंदर सिंह जुनेजा, सुरेश केशरवानी, हेनरी सैंटियागो, रोहिन सैंटियागो, अजय पारख, अजय तनवानी, अखिल धागल, अनिल तुनयानी, अरुण नथानी, अशोक खाओचंदानी, बबली आनंद अपना, श्रीधर जादवानी, डॉ. पंकज धाबलिया, जय आर्या, महेंद्र साहू, मनीष मीनोचा, मनोज राठी, मोहन मंधान, मुरारी सुंदरानी, पपाली कलश, नारायणा, रफीक कुट्टी, राजेंद्र बरम, रिंकू पृथवानी, ऋतुराज पेसवानी, शैंकी सहजवाणी, संजय भंसाली, संजय मिश्रा, शंकर डागा, शंकर नत्थानी, राजा नत्थानी, सोनू अहलूवालिया, सुरेश शादीजा, सुशील मेघानी, तरशीश मेरिल, महेंद्र सिंह ठाकुर, विनय नत्थानी, सुभाष सचदेव, वासुदेव खेमानी, सुशील बलानी, विवेक विश्वकर्मा, हरदीप सिंह, स्वर्णपाल सिंह चावला, सुरेश वासवानी, सतीश शर्मा, आर.के. बंछोर, अमरजीत सिंह चड्ढा, संदीप वर्मा सहित छत्तीसगढ़ टेनिस संघ और यूनियन क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुचरण सिंह होरा को सम्मानित किया था। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने डेविस कप में भारतीय टीम के साथ देश का प्रतिनिधित्व करने और खेलों के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उनका सम्मान किया था। अब दक्षिण कोरिया से लौटने के बाद छत्तीसगढ़ टेनिस संघ और यूनियन क्लब के पदाधिकारियों द्वारा उनका सम्मान किया गया।
