गुरु पूर्णिमा पर छुरा को मिली ऐतिहासिक सौगात: विधायक रोहित साहू ने किया सरस्वती शिशु मंदिर के भव्य नवीन भवन का लोकार्पण, 10 लाख की घोषणा; शीतला मंदिर के लिए भी किया बड़ा ऐलान भारी बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से हुआ भव्य स्वागत

विधायक रोहित साहू बोले – “आपने नेता नहीं, अपना बेटा चुना है, छुरा के विकास में नहीं आने दूंगा कोई कमी”

छुरा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर छुरा नगर ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब शिक्षा, संस्कार और विकास के प्रतीक सरस्वती शिशु मंदिर के नवीन भवन का भव्य लोकार्पण राजिम विधायक रोहित साहू ने वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया। मूसलाधार बारिश के बावजूद कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। विद्यालय परिसर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “रोहित साहू जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। विद्यालय परिवार ने आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और जोरदार स्वागत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
लोकार्पण समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंह निषाद, उपाध्यक्ष समीम खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, जिला पंचायत कृषि सभापति लेखराज ध्रुवा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पार्षद संगीता दीक्षित, नगर पंचायत सभापति चित्ररेखा ध्रुव, व्यवस्थापक संतोषी यादव, शिशु मंदिर अध्यक्ष विजय गुप्ता, पार्षद बलराज पटेल, भाजपा जिला महामंत्री पंकज निर्मलकर, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष हरीश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा माना गया है। गुरु ही समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जैसे विद्यालय केवल पढ़ाई नहीं कराते, बल्कि बच्चों में राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और संस्कारों का भी निर्माण करते हैं। शिक्षा तभी सार्थक है जब उसमें संस्कार भी जुड़े हों।
लगातार हो रही बारिश का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि चारों ओर नदी-नाले उफान पर हैं, लेकिन जनता के प्रेम और विश्वास ने उन्हें यहां आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बारिश समाप्त होते ही छुरा ब्लॉक की सभी अधूरी सड़कें, पुल और पुलियों का निर्माण युद्धस्तर पर शुरू होगा, जिससे वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।
10 लाख की सौगात, शीतला मंदिर को भी मिलेगा भव्य स्वरूप
कार्यक्रम के दौरान विधायक रोहित साहू ने सरस्वती शिशु मंदिर के भवन विकास के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा कर उपस्थित लोगों की तालियां बटोर लीं। इसके साथ ही उन्होंने छुरा के प्रसिद्ध मां शीतला मंदिर परिसर में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले टिनशेड को और अधिक भव्य एवं विशाल बनाने तथा पूरे मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का भी ऐलान किया।
उन्होंने कहा, “आप लोगों ने मुझे नेता नहीं, अपना बेटा चुना है। आपके विश्वास पर मैं हमेशा खरा उतरूंगा और छुरा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा।”
विधायक की घोषणाओं पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने इसे छुरा के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।
इस अवसर पर पार्षद संगीता दीक्षित, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तोकेश्वरी मांझी, महिला मोर्चा महामंत्री यामिनी चंद्राकर, पार्षद रजनी लाहारे, महिला मोर्चा मंत्री पुष्पांजलि, एल्डरमैन धर्मेंद्र चंद्राकर, राजू साहू, मनसिंह निषाद, दिशाक चंद्राकर, थानसिंह निषाद, सूजल कोठारी, प्राचार्य संतोष वर्मा, टीकम सिंह मरकाम, किरण वर्मा, सेवकराम निषाद, ओम डहरिया, मनोज कुमार निर्मलकर, भारती यादव, मैनाज बेगम, अल्का सिन्हा, कविता यदु, टेकेश्वरी तारक, कुंती साहू, निधिका शाह, राहुल सिन्हा, गणेश निषाद, रितु शर्मा, दुहिता यादव, डोली साहू, नंदनी साहू, हेमलता नाग, डिगेश्वरी यदु सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक और नगरवासी उपस्थित रहे।

मुख्य खबरें