भाजपा ने ईमरान मेमन पर जताया बड़ा भरोसा, सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के गरियाबंद जिला संयोजक की कमान सौंपी,प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से मिली जिम्मेदारी, छुरा सहित पूरे जिले में खुशी की लहर

छुरा :- भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए छुरा के सक्रिय भाजपा नेता ईमरान मेमन को सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ का गरियाबंद जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई है। जैसे ही नियुक्ति की घोषणा हुई, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
नवनियुक्त जिला संयोजक ईमरान मेमन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।
ईमरान मेमन की नियुक्ति को भाजपा संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे जिले में सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। बधाई देने वालों में राजिम विधायक रोहित साहू, सांसद रूपकुमारी चौधरी, पूर्व सांसद व छत्तीसगढ़ राज्य भंडारण गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू,पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू , पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, सुरेन्द्र सोनटेके, मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, मंडल महामंत्री रामलाल कुलदीप, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान अली, जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा, नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंह निषाद, रिंकू सचदेव, केशरी ध्रुव,अजय दीक्षित,पुरुषोत्तम गिरी गोस्वामी, अजमेर खान, ऋतुराज शाह, भवानीशंकर सेन, राजू साहू, मनीष हरित, नरेन्द्र तिवारी, अनीश सोलंकी, कुलेश्वर सिन्हा, प्रकाश यादव, उज्ज्वल जैन, यामिनी चंद्राकर, परमेश्वर यादव, यशवंत यादव, परमेश्वर राजपूत, पुनीत ठाकुर, किशन सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, अशोक दीक्षित, जितेंद्र ध्रुव, सरवर खान, जाकिर हुसैन, राजा खान, मोहम्मद कादर, इस्माइल खान, शेख आलम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया है कि ईमरान मेमन के नेतृत्व में सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ जिले में और अधिक सक्रिय होकर संगठन को नई मजबूती देगा।
