27 वर्षीय युवक ने 4 साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार,आरोपी ने पूर्व मे भी इसी तरह के घटना को दिया था अंजाम पास्को एक्ट मे जा चूका है जेल, जेल से छूटने के 15 दिन बाद चोरी के मामले मे भी जा चूका है जेल

छुरा :- गरियाबंद जिले के छुरा मे दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है इस घटना ने इलाके को हिला कर रख दिया है मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय युवक ने घर के बाहर खेल रहे 4 वर्ष की बच्ची को बहला कर घर ले जाकर किया दुष्कर्म बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार वालो ने युवक के घर का दरवाजा खोला तो परिवार वालो के होश उड गये 4 साल मासूम बच्चीदर्द से तङप रही थी और आरोपी युवक सामने कुर्सी मे बैठकर बच्ची को चुप रहने का दहिदायत दे रहा था परिवार वाले बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचे जहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे महिला डॉक्टर के नहीं होने के कारण बच्ची को जिला अस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया,लेकिन बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से राजधानी के अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है पीड़ित बच्ची अपने बुआ के घर आई थी और घर के बाहर खेल रही थी तभी मोहल्ले मे रहने वाला वेदप्रकाश ध्रुव ने बच्ची को बहला फुसला कर अपने घर ले गया और बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, गौरतलब बात है की आरोपी युवक पहले भी नाबालिक से दुष्कर्म मामले मे जेल की सजा काट चूका है जेल से छूटने के 15 दिन आरोपी ने छुरा मस्जिद पारा मे चोरी की घटना को अंजाम दिया और 06/03/2025 जेल गया और फिर जेल से छूटने के बाद आरोपी ने बुधवार को एक बार फिर नाबालिक बच्ची को अपना शिकार बनाया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ,64,65(2)115(2)4(2)6बी.एन.एस. पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है!

मुख्य खबरें