समाजसेवी रुपनाथ बंजारे के प्रयास से बैटरी चलित ट्राईसाईकिल पाकर गदगद हुई दिव्यांग लोकेश्वरी सिन्हा

 

छुरा:- सरकार दिव्यांगो को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने स्वरोजगार के माध्यम से स्वाभिमान से जीवन यापन करने तथा रोजमर्रा के कार्यों को सरलता से कर सके इस हेतु दिव्यांगो के लिए बैटरी चलित ट्राईसाईकिल योजना प्रारंभ की गई शासन की इस महत्वाकांक्षी योजनाओं को सभी जन मानस एवं अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं जनपद पंचायत जिला पंचायत के माध्यम से योजना का क्रियान्वयन किया जाता है इसी योजनाओं में से एक दिव्यांगो की जरूरत और सहायता के लिए सरकार विशेष रूप से पहल और लाभ दिलाकर जन कल्याण को साकार कर रही हैं इसी अंतर्गत समाज कल्याण विभाग जनपद पंचायत छुरा के द्वारा ग्राम पंचायत हरदी निवासी लोकेश्वरी सिन्हा को बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान किया गया इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता रुपनाथ बंजारे का प्रयास सराहनीय रहा विदित हो कि लोकेश्वरी 80 प्रतिशत दिव्यांग है उन्हे रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी होती थी जिसे बंजारे ने महसूस किया तथा जनपद पंचायत के अधिकारियों को अवगत कराया जनपद पंचायत के अधिकारी हेमलाल कंवर एडीईओ, कयाराम यादव वरिष्ठ करारोपण अधिकारी एवं विकास सोनी के विशेष सहयोग से इस दिव्यांग को एक सहारा मिल गया हितग्राही लोकेश्वरी सिन्हा को पहली बार ट्राइसिकल मिलने पर खुशी जताई है रुपनाथ बंजारे ने कहा शासन प्रशासन को एक विशेष मुहिम चला कर वास्तव में अंतिम छोर में बसे दिव्यांगो की विशेष रूप से सुध लेने की आवश्यकता है। इससे अधिक से अधिक लोगों को आवश्यकता के अनुरूप सहयोग प्रदान किया जा सके।

मुख्य खबरें