ब्लैक पैंथर की ऐतिहासिक जीत का जश्न!,स्वर्ण जयंती चौक पर केक, आतिशबाज़ी के साथ जश्न मे डूबे खिलाडी और समर्थक

छुरा :- माँ शीतला कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ब्लैक पैंथर ने शानदार और दमदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की। जीत के बाद पूरे छुरा नगर में जश्न का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के हृदय स्थल स्वर्ण जयंती चौक पर ब्लैक पैंथर टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों ने केक काटकर, जमकर आतिशबाज़ी कर और नारेबाज़ी करते हुए जीत का भव्य उत्सव मनाया।
खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत की चमक और समर्थकों के जोश ने यह साफ कर दिया कि यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की जीत है।
ऑनर हारून अली बोले— मेहनत रंग लाई
ब्लैक पैंथर टीम के ऑनर हारून अली ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत हर उस खिलाड़ी की मेहनत का नतीजा है जिसने मैदान पर पसीना बहाया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन और जज़्बे के साथ खेलते हुए यह खिताब अपने नाम किया है।
डॉ. हेमचंद देवांगन ने की टीम की जमकर सराहना
छत्तीसगढ़ संकल्प हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं ब्लैक पैंथर के समर्थक डॉ. हेमचंद देवांगन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ब्लैक पैंथर के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और शानदार तालमेल के साथ खेलते हुए यह ट्रॉफी जीती है। टीम की मजबूत मैनेजमेंट और खिलाड़ियों को एकजुट रखने में ऑनर हारून अली की भूमिका सराहनीय रही है।
खुशी में डूबा नगर
जश्न के दौरान आतिशबाज़ी और ‘ब्लैक पैंथर जिंदाबाद’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
इस अवसर पर डॉ. हेमचंद देवांगन, हारून अली, लक्की वर्मा, मयंक सोनी, सद्दाम अली, राजू साहू, अलताफ अली, पोखराज चंद्राकर, सूरज यादव, आतिफ मेमन, अरफाक अली, लारेब रज़ा, अज्जू अली, रुसलान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और समर्थक उपस्थित रहे।
ब्लैक पैंथर की यह जीत आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए एक मजबूत संदेश है—छुरा की धरती पर अब क्रिकेट का नया शेर दहाड़ चुका है!
