गरियाबंद एसपी का बड़ा एक्शन: कई थाना प्रभारी, उप निरीक्षक और पुलिस कर्मियों के तबादले, पुलिस व्यवस्था में नई जिम्मेदारियां

गरियाबंद। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने बुधवार को पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों, उप निरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक डोमेंद्र सिन्हा को थाना प्रभारी इंदागांव से थाना प्रभारी मैनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक भोगराम ध्रुव को रक्षित केंद्र गरियाबंद से थाना प्रभारी अमलीपदर पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम को अमलीपदर से इंदागांव , जबकि उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार विजयवार को राजिम से थाना प्रभारी पिपरछेड़ी बनाया गया है।
इसके अलावा सउनि जीवन लाल साहू थाना राजिम से रक्षित केंद्र गरियाबंद किया गया है प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है। प्रधान आरक्षक रब्बान खान, प्रमोद कुमार यादव,रक्षित केंद्र गरियाबंद में पदस्थ किया गया है, जबकि प्रधान आरक्षक नागेंद्र कुमार वर्मा को रक्षित केंद्र से थाना छुरा तथा प्रधान आरक्षक प्यारेलाल साहू को थाना पाण्डुका भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रशासनिक बदलाव जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
