रविवार को पूरे दिन क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे विधायक रोहित साहू, 5 गांवों में लोकार्पण-भूमिपूजन और धार्मिक आयोजनों में होंगे शामिल श्यामनगर से शुरू होगा दौरा, कोकड़ी –सिवनी–सारागांव होते हुए परसदा खुर्द पहुंचेंगे विधायक

संवाददाता – अनीश सोलंकी
गरियाबंद। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू रविवार 20 सितंबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहेंगे। विधायक कार्यालय से जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार उनका पूरा दिन क्षेत्रीय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह राजिम निवास से होगी और शाम को राजिम वापसी के साथ दौरा समाप्त होगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार विधायक रोहित साहू सुबह 10 बजे राजिम से ग्राम श्यामनगर, विकासखंड फिंगेश्वर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:30 बजे श्यामनगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 11 बजे ग्राम श्यामनगर से ग्राम कोकड़ी , विकासखंड गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 12 बजे ग्राम कोंदकी में आयोजित लोकार्पण एवं रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में विधायक शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे कोकड़ी से ग्राम सिवनी, विकासखंड छुरा के लिए रवाना होंगे। 1:50 बजे ग्राम सिवनी में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में उनकी सहभागिता निर्धारित है।
दौरे के अगले चरण में विधायक दोपहर 3:15 बजे ग्राम सारागांव पहुंचेंगे, जहां आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे ग्राम परसदा खुर्द में आयोजित लोकार्पण एवं रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार शाम 6 बजे परसदा खुर्द से राजिम के लिए रवाना होकर शाम 7 बजे विधायक अपने निवास राजिम पहुंचेंगे। विधायक कार्यालय द्वारा बताया गया है कि शेष कार्यक्रमों की जानकारी विधायक के निर्देशानुसार अलग से दी जाएगी।
विधायक कार्यालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल में दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई है। दस्तावेज में विधायक को ‘X’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त होने तथा उनके साथ निजी सहायक एवं निजी सुरक्षा अधिकारियों के रहने का उल्लेख किया गया है।
विधायक रोहित साहू का यह एक दिवसीय दौरा क्षेत्र के भूमिपूजन, लोकार्पण और धार्मिक आयोजनों से जुड़ा हुआ है। हाल के महीनों में उनके क्षेत्रीय जनसंपर्क और विभिन्न विकास कार्यक्रमों में सहभागिता की खबरें भी सामने आती रही हैं।
दौरे की खास बात: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक विधायक का कार्यक्रम लगातार विभिन्न गांवों में निर्धारित है, जिसमें श्यामनगर, कोंदकी, सिवनी, सारागांव और परसदा खुर्द शामिल हैं।
