कल पिपराही पहुंचेंगे विधायक रोहित साहू, अमात गोंड़ समाज के नवा खाई कार्यक्रम में होंगे शामिल भूमिपूजन कार्यक्रम में भी करेंगे शिरकत, 11 बजे राजिम से पिपराही के लिए होंगे रवाना

संवाददाता – अनीश सोलंकी
छुरा । राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू शनिवार 19 सितंबर 2026 को क्षेत्र के ग्राम पिपराही के दौरे पर रहेंगे।
विधायक कार्यालय से जारी कार्यक्रम एवं प्रोटोकॉल पत्र के अनुसार विधायक सुबह 11 बजे राजिम स्थित अपने निवास से पिपराही के लिए रवाना होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12 बजे ग्राम पिपराही में आयोजित अमात गोंड़ समाज के नवा खाई एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब 1 बजे पिपराही से रायपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है। यात्रा का माध्यम कार रहेगा।
नवा खाई पर्व में समाज के बीच पहुंचेंगे विधायक
पिपराही में आयोजित कार्यक्रम को लेकर अमात गोंड़ समाज में उत्साह का माहौल है। नवा खाई पर्व आदिवासी समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। विधायक का इस आयोजन में शामिल होना क्षेत्र में सामाजिक संवाद और जनभागीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसके साथ ही कार्यक्रम में भूमिपूजन भी प्रस्तावित है, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को लेकर लोगों की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन को सूचना
विधायक कार्यालय की ओर से जारी पत्र 18 सितंबर 2026 को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद तथा जिला प्रोटोकॉल अधिकारी को भेजा गया है। पत्र में विधायक को ‘X’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त होने तथा उनके साथ सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी का उल्लेख किया गया है। जिला प्रशासन एवं पुलिस से शासन के निर्देशानुसार आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया गया है।
