मोदी के जन्मदिवस पर 5000 दीपों से जगमगाया छुरा,सेवा संकल्प अभियान के ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में मंदिरों, चौक-चौराहों, विद्यालयों और घरों में हुआ दीप प्रज्वलन,जनभागीदारी के साथ सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश

संवाददाता – अनीश सोलंकी
छुरा :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पंचायत छुरा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 सितंबर की शाम नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर करीब 5000 दीप प्रज्वलित किए गए। शीतला मंदिर परिसर, प्रमुख चौक-चौराहों, अटल परिसर, विद्यालयों सहित नगरवासियों के घरों में दीप जलाए जाने से छुरा नगर रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे शीतला मंदिर परिसर वार्ड क्रमांक-07, अटल परिसर नगर पंचायत कार्यालय के पास वार्ड क्रमांक-08, बजरंग चौक वार्ड क्रमांक-12 तथा वीरांगना रानी दुर्गावती चौक सहित अन्य स्थानों पर दीप प्रज्वलन किया गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। विद्यालयों में भी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।
घर-घर पहुंचा ‘आशीर्वाद का दिया’
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि दीप प्रज्वलन केवल सार्वजनिक स्थलों तक सीमित नहीं रहा। नगरवासियों और महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों ने अपने-अपने घरों के सामने दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की। महिला समूहों के व्हाट्सऐप ग्रुप में दीप प्रज्वलन की तस्वीरें साझा की गईं। इससे कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी मिली।
दीपों की रोशनी से सजे मंदिर परिसर और चौक-चौराहे लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ देश की प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष टोकेश्वरी मांझी, सभापति बलराज पटेल, चित्ररेखा ध्रुव, भोलेशंकर जायसवाल, रजनी लहरें, पार्षद संगीता दीक्षित, एल्डरमैन तुलाराम साहू, सफर सचदेव, धर्मेंद्र चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसके अलावा देवमती साहू, राकेश शर्मा, रमेश त्रिपाठी, शंकर शारडा, रामलाल कुलदीप, सौरभ शारडा, हिरेंद्र साहू, मीना चंद्राकर, तुलसीराम साहू, आस्करण टंडन, नारायण पटेल, रूद्रदेव वर्मा, छोटू सोनी, चित्रसेन देवांगन, निखिल साहू, भवानी शंकर सेन, टिकेश्वरी साहू, संतोषी साहू, शीतल ध्रुव, लीना दुबे, संतोष ध्रुव, रामाधार यादव, वीरेंद्र ठाकुर, धनेश्वर नाग, मनोज दुबे, मिथलेश सिन्हा, कमलेश सिन्हा, शोएब अली, परमेश्वर सिन्हा, मेघराज यादव, वेदप्रकाश मरकाम एवं दानेश्वर निर्मलकर सहित निकाय के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पत्रकार, स्वच्छता दीदियां और महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।
अध्यक्ष बोलीं—जनभागीदारी ने कार्यक्रम को बनाया खास
नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने कहा कि दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, सद्भाव और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। नगर के अलग-अलग स्थानों के साथ घरों में भी दीप जलाए जाने से कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप मिला।
सीएमओ ने कहा—अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना था उद्देश्य
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिर परिसर और विद्यालयों के साथ लोगों को अपने घरों में दीप प्रज्वलित करने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित कर सेवा और सामाजिक एकजुटता का संदेश देना था।
दीपों ने दिया प्रकाश और सकारात्मकता का संदेश
भारतीय संस्कृति में दीपक को प्रकाश, शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना के साथ आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में नगरवासियों की सहभागिता ने इसे सामूहिक आयोजन का रूप दिया। शाम ढलते ही जब अलग-अलग स्थानों पर दीपों की कतारें जगमगाईं तो छुरा नगर का दृश्य आकर्षक नजर आया।
नगर पंचायत छुरा के इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, महिला समूहों और आम नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहभागिता, सद्भाव और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।
