एक साथ जले 10 हजार दीये, रोशनी से नहा उठा जतमई धाम—सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज,सेवा संकल्प अभियान के तहत खंड स्तरीय आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और बिहान की दीदियों ने बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता

 

संवाददाता – अनीश सोलंकी 

छुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद पंचायत छुरा में खंड स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन जतमई धाम गायदबरी में किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत जतमई धाम परिसर में लगभग 10 हजार आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित किए गए। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा जतमई धाम जगमगा उठा और वातावरण में उत्सव जैसा दृश्य दिखाई दिया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आर.एस. सोरी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सतीश चन्द्रवंशी, जनपद उपाध्यक्ष श्री कुलेश्वर सोनवानी, सभापति श्री युवराज साहू, श्रीमती दुलारी साहू, श्री पंकज निर्मलकर, श्री महेंद्र कुमार ध्रुव, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संदीप पाण्डेय सहित महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

दीयों से सजा जतमई धाम, दिखा सामूहिक सहभागिता का नजारा
जतमई धाम परिसर में बड़ी संख्या में मिट्टी के दीपों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। जैसे-जैसे दीप प्रज्वलित होते गए, पूरा परिसर रोशनी से नहा उठा। आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, बिहान समूह की महिलाएं, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर मां जतमई धाम सेवा समिति से जुड़े सरपंचों की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। समिति से श्री करण कुमार ध्रुव, श्रीमती तेज कुंवर, श्री किशन कंदरा, श्रीमती नीरा बिसहट ध्रुव, श्री भूपेंद्र कुमार ध्रुव, श्रीमती इन्दिरा नुमेश कंवर, श्रीमती कमलेशबाई ध्रुव, श्री अशोक कुमार ध्रुव एवं श्रीमती छत्रेश्वरी ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बिहान की दीदियों और मैदानी अमले ने संभाली जिम्मेदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में बिहान के बीपीएम श्री सुभाष निर्मलकर, क्षेत्रीय समन्वयक श्री घनश्याम सिन्हा, झरना साहू, सभी पीआरपी, समस्त कैडर एवं बिहान की दीदियों की सक्रिय भूमिका रही। इसके साथ ही रोजगार सहायकों, वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पंचायत अमले ने भी आयोजन में सहयोग दिया।

पंचायत सचिव श्री द्वारिका साहू एवं श्री ईश्वर साहू, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री कया राम यादव तथा कार्यक्रम नोडल श्री रूपकुमार ध्रुव सहित संबंधित कर्मचारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहभागिता निभाई।

आस्था, सेवा और जनभागीदारी का दिखा संगम
जतमई धाम जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। हजारों दीयों की रोशनी के बीच जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप दिया।

कार्यक्रम के दौरान जतमई धाम परिसर में बनाए गए दीपों की सजावट और सामूहिक दीप प्रज्वलन ने आयोजन को विशेष आकर्षण दिया। एक साथ प्रज्वलित हजारों दीयों ने जतमई धाम में सेवा संकल्प अभियान की भव्य तस्वीर पेश की।

 

बॉक्स | 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान
सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना के साथ चल रहे अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जतमई धाम में 10 हजार दीप प्रज्वलन का आयोजन इसी अभियान की खंड स्तरीय गतिविधि के रूप में किया गया।

मुख्य खबरें