राजिम विधानसभा में 17 सितंबर को विकास की ‘धमाकेदार’ दस्तक, विधायक रोहित साहू करेंगे ताबड़तोड़ भूमिपूजन-लोकार्पण, सुबह से शाम तक होंगे कई कार्यक्रम मे शामिल 

संवाददाता – अनीश सोलंकी 
गरियाबंद। राजिम विधानसभा क्षेत्र में 17 सितंबर को विकास कार्यों का बड़ा दिन रहने वाला है। विधायक रोहित साहू गुरुवार को सुबह से देर शाम तक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के तूफानी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गरियाबंद, छुरा,राजिम में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होकर विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

विधायक के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार दिन की शुरुआत राजिम निवास से गरियाबंद रवाना होने के साथ होगी। सुबह 11 बजे दर्रापारा गरियाबंद में पैशनर समाज के सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके बाद वार्ड क्रमांक 8 डागबंगला में महार समाज के सामुदायिक भवन निर्माण तथा साई मंदिर परिसर स्टेडियम में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती एवं राजमिस्त्री संघ के सामुदायिक भवन निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक साहू शामिल होंगे।

इसके बाद विधायक का काफिला छुरा पहुंचेगा। यहां तहसील कार्यालय के पास कुर्मी समाज, रेस्ट हाउस के सामने सिन्हा समाज और गायत्री मंदिर के पास सामुदायिक भवन सहित विभिन्न टीना शेड एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन निर्धारित है। पेट्रोल पंप के पास यादव समाज के टीना शेड निर्माण का भी भूमिपूजन करेंगे ।

दोपहर 2:30 बजे बस स्टैंड के पास जोन (लाइब्रेरी) के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक शामिल होंगे। इसके पश्चात बस स्टैंड परिसर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती एवं आदर्श वाहन चालक कल्याण संघ के सामुदायिक भवन निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

दोपहर 3:30 बजे छुरा से लगे ग्राम तिलईदादर के लिए रवाना होकर विधायक साहू वहां आयोजित लोकार्पण एवं भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे राजिम के लिए रवाना होकर शाम 5:30 बजे महानदी त्रिवेणी संगम घाट राजिम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित “आशीर्वाद का दिया” नगर पालिका एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सुबह 10 बजे से रात 8:30 बजे तक चलने वाले इस दौरे में विधायक रोहित साहू विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों के साथ निर्माण एवं विकास कार्यों से जुड़े आयोजनों में सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात 8:30 बजे वापस राजिम निवास पहुंचेंगे।

मुख्य खबरें