गरियाबंद में प्रशासनिक भूचाल: छुरा तहसील की कुर्सी बदली, गैदलाल साहू अमलीपदर रवाना – मयंक अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी

रिपोर्टर :- अनीश सोलंकी
कलेक्टर भगवान सिंह उइके का बड़ा प्रशासनिक फैसला, जिले के 5 तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में किया गया फेरबदल
छुरा:-गरियाबंद जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। जारी आदेश के बाद राजस्व अमले में हलचल तेज हो गई है।
आदेश के तहत छुरा तहसीलदार गैदलाल साहू को अमलीपदर तहसील की जिम्मेदारी सौंप दी गई है, जबकि अब मयंक अग्रवाल छुरा तहसील के नए तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभालेंगे। प्रशासनिक गलियारों में इस बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
बताया जा रहा है कि जिले में राजस्व कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। लंबे समय से लंबित नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है।
कलेक्टर के इस आदेश के बाद राजस्व विभाग में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि नए तहसीलदार के आने से छुरा तहसील में राजस्व कार्यों की गति तेज होगी और आम जनता को राहत मिल सकती है।
फिलहाल इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले में यह चर्चा जोरों पर है कि आने वाले दिनों में राजस्व व्यवस्था में और भी कड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।
