*छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित,छुरा के रमेश शर्मा, चिराग अली बने जिला उपाध्यक्ष,अवधेश प्रधान, पन्नालाल ध्रुव, प्रहलाद यादव को जिला महामंत्री की कमान*

छुरा :- जिले की राजनीति में एक बार फिर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए संगठन को धार देने की दिशा में अहम फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में छुरा ब्लॉक के सक्रिय और जुझारू नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर प्रभारी महामंत्री (संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गेंदु द्वारा जारी आदेश में छुरा के दो दमदार चेहरों रमेश शर्मा और चिराग अली को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नेता लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करते रहे हैं।
वहीं संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए अवधेश प्रधान, पन्नालाल ध्रुव और प्रहलाद यादव को जिला महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन तीनों वरिष्ठ कांग्रेसियों की नियुक्ति को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
*कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर*
नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद छुरा कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी शाह सहित नथमल शर्मा, अब्दुल समद खान, हरीश यादव, यश्पेंद्र शाह, सलीम मेमन, रामजी दिवान, पंचराम टंडन, देवसिंह नेताम, रंजीत ठाकुर, चेतन ठाकुर, बिगेंद्र ठाकुर, भानुप्रताप वर्मा, अखिल चौबे, शैलेन्द्र दीक्षित, अवध राम साहू, बालमुकुंद चंद्राकर, जयराम जगत, लोकराम यादव और कमलेश्वर नायक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूती देने की उम्मीद जताई।
*संगठन को मिलेगी नई धार*
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नियुक्तियों से जिले में कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। छुरा ब्लॉक में इन नेताओं की सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता पार्टी को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करेगी।
