अब अपराधियों की खैर नहीं – गरियाबंद पुलिस ने जारी किया सीधा एसपी तक पहुंचने वाला हेल्पलाइन नंबर”

गरियाबंद। जिले में अपराध पर नकेल कसने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए गरियाबंद पुलिस ने एक और सख्त व प्रभावी कदम उठाया है। अब कोई भी नागरिक आपराधिक गतिविधियों और अपराधियों की जानकारी सीधे पुलिस को दे सकेगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 94792-25884 जारी किया गया है, जिस पर कॉल या व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचना भेजी जा सकती है।

पुलिस विभाग का कहना है कि इस नंबर पर दर्ज शिकायत सीधे एसपी के पास पहुंचेगी और उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सबसे अहम बात, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी डर या दबाव के अपराध की खबर साझा कर सकें।

एसपी आलोक निखिल राखेचा ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। यह कदम अपराध मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।

वेबसाइट: gariyabandpolice.cg.gov.in
सोशल मीडिया: Facebook / Instagram / Twitter पर @gariyabandPolice

मुख्य खबरें