उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को राज्योत्सव मे मुख्यातिथि धर्मजीत सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान

गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर गरियाबंद मे आयोजित राज्योत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान मे जिला पुलिस विभाग मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मुख्यातिथि विधायक धर्मजीत सिंह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया मुख्यतिथि धर्मजीत सिंह ने जवानो को प्रशस्ति पत्र देते हुए जवानो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस समाज का अभिन्न हिस्सा है हमारे देश में जैसे हमारी सुरक्षा के लिए देश की सीमाओं पर फौज तैनात रहती है और हमें आंतकवादियों, दहशतगर्दों से बचाती है। उसी प्रकार पुलिस हमारे समाज में अपनी अहम भूमिका निभाती है। देश के अंदर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की देख-रेख, पुलिस करती है।समाज में किसी भी प्रकार के अपराध को रोकना पुलिस का कर्त्तव्य है। लोग कभी भी अपनी सुरक्षा या किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या के खिलाफ शिकायत पुलिस से कर सकते हैं। आम जनता पुलिस से अपने बचाव के लिए मदद मांग सकती है और अपनी सुरक्षा के लिए रिपोर्ट दर्ज करवा सकती है। देश के नागरिकों की सुरक्षा करना पुलिस का परम कर्त्तव्य है।इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल, गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल आलोक रखेचा,उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र चंदाकर, एस. डी. ओ. पी. गोपाल बैस, सहित बड़ी संख्या मे जिला के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे!

मुख्य खबरें