छुरा ब्लॉक पत्रकार संघ चुनाव में नरेंद्र तिवारी बने अध्यक्ष 

 

छुरा! छुरा ब्लॉक पत्रकार संगठन का चुनाव स्थानीय विश्राम गृह में रखा गया जिसमें क्षेत्र से बीस पत्रकार उपस्थित रहे, अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने दावा किया जिसमें नरेंद्र तिवारी, यशवंत यादव, देवसिंह रात्रे थे , तीन दावेदार होने के कारण मतदान परिक्रिया के तहत मतदान किया गया जिसमें नरेंद्र तिवारी को चौदह मत मिला, यशवंत यादव को पांच मत एवं देवसिंह रात्रे को एक मत मिला, जिसमें नरेंद्र तिवारी को बहुमत के अधार पर अध्यक्ष बनाया गया और संरक्षक अशोक दीक्षित, दिलीप बघेल, सलाहकार अब्दुल समद खान रिजवी, संतोष जैन,उपाध्यक्ष परमेश्वर राजपूत, कुलेश्वर सिन्हा, महासचिव परमेश्वर यादव, सचिव तेजराम ध्रुव, कोषाध्यक्ष प्रकाश यादव ईमरान मेमन, सह सचिव अविनाश पाण्डेय, कुमारी यामनी चन्द्राकर, मिडिया प्रभारी विकास ध्रुव, किशन सिन्हा, कार्यकारणी सदस्य यशवंत यादव, परसराम सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, उज्वल जैन, भूपेंद्र गिरी गोस्वामी देवसिंह रात्रे मनोनीत किया गया!

मुख्य खबरें