नगर पंचायत चुनाव मे छुरा से फिर भाजपा का परचम लहराएगा :- कंचन सिन्हा

छुरा :- नगर पंचायत छुरा में भाजपा पार्टी के सभी उम्मीदवारों की सूची पार्टी हाईकमान से जारी हो गयी है। इसी कड़ी में नप छुरा के भाजपा से अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए श्रीमति लुकेश्वरी थानसिंह निषाद पर दांव खेल कर विजयी होने का भरोसा जताया है भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे सभी नगरी निकाय मे विकास कि धारा बही है समाजसेवी कंचन सिन्हा ने भाजपा से अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाली श्रीमति लुकेश्वरी निषाद को जीत की अग्रिम बधाई दिये हैं। साथ ही नगर पंचायत छुरा के सभी 15 वार्डो में भाजपा को जिताने की अपील श्रीमति कंचन सिन्हा ने की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा जनता के हित मे कार्य किया है इस बार गरियाबंद जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर एवं छुरा मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर के नेतृत्व में सभी नगरीय निकायों में भाजपा की जीत को पक्की बताया है साथ ही कंचन सिन्हा ने भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी लुकेश्वरी निषाद को श्री फल भेंट कर चुनाव में विजयी होने की शुभकामनाएं दी है!

मुख्य खबरें