इंजिनियर पंकज निर्मलकर बनाये गये खड़मा भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओ ने मिठाई बाट मनाई ख़ुशी

छुरा :- राजिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खड़मा मंडल के भाजपा अध्यक्ष के रूप में इंजी पंकज निर्मलकर को चुन लिए गए। पंकज निर्मलकर मूल रूप से ग्राम रानीपरतेवा के निवासी हैं और वह एक युवा नेता के रुप में एक उभरते नेतृत्व हैं। वे इंजीनियरिंग तक की पढ़ाई किए हैं । वे बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता के रुप में जुड़े रहे। बाद में उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए दिल्ली चले गए। दिल्ली से वापस लौटने के बाद से ही संगठन से जुड़ गए। वर्तमान में छुरा विकास खंड में विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। आज निर्वाचन अधिकारी माननीय भागवत हरित जी , पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू जी एवं जिला उपाध्यक्ष महेश यादव जी की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुआ। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष इंजी.पंकज निर्मलकर ने अपने सम्बोधन के दौरान पूर्व सांसद माननीय चंदूलाल साहू जी, पूर्व विधायक माननीय संतोष उपाध्याय जी, वर्तमान विधायक माननीय रोहित साहू जी , जिला अध्यक्ष माननीय राजेश साहू जी एवं विधायक प्रतिनिधि किशन कंडरा जी का आभार माना । निर्वाचन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निर्वाचन के दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खड़मा संदीप पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष छुरा पीलू राम यादव, महामंत्री प्रकाश सिन्हा,जनपद सदस्य पुष्पलता सिन्हा, मंडल संयोजक रमन नामदेव, उपाध्यक्ष सोमन यदु, रामप्रसाद शांडिल्य, भगत सिन्हा, रघुनाथ साहू, चेतन सिन्हा,हरी साहू, तेजराम साहू, रोहित साहू, कोमल यदु,हिरदे विश्वकर्मा, विजय साहू, मुकेश साहू,गिरवर सिन्हा दुश्यंत सिन्हा, हिमांशु यदु सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य खबरें