रोहित साहू के प्रयासों से राजिम को मिली करोड़ों की सौगात तीन नई सड़कों की स्वीकृति, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

गरियाबंद :- राजिम विधानसभा क्षेत्र में विकास की गूंज एक बार फिर सुनाई दी है। विधायक रोहित साहू के सतत प्रयासों और मजबूत पैरवी का परिणाम है कि क्षेत्र को तीन नई सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। लगातार मिल रही विकास योजनाओं से राजिम की तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है और क्षेत्र विकास की नई इबारत लिख रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार —
छुईहा से बाहनाकाड़ी मार्ग (0.80 किमी) हेतु 120.51 लाख रुपये,
रोहिणा से सेमराडीह मार्ग (1 किमी) हेतु 153.50 लाख रुपये,
गरियाबंद जीएडी आवास गृह पहुंच मार्ग (1.40 किमी) हेतु 382.34 लाख रुपये
की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके साथ ही शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र की आस्था और आधारभूत संरचना दोनों को मजबूती मिलेगी।
विधायक रोहित साहू ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है। इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच भी आसान होगी। वर्षों से लंबित मांगें अब साकार रूप ले रही हैं, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व को ग्रामीण विकास का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि “डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों को नई गति मिली है। राजिम विधानसभा की हर सड़क का कायाकल्प हमारा संकल्प है।”
ग्राम पंचायतों में स्वीकृति की खबर पहुंचते ही खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास का नया अध्याय बताया है।
राजिम विधानसभा अब तेज रफ्तार विकास की ओर अग्रसर है — और यह केवल शुरुआत
