सेवा, संस्कार और समर्पण के संकल्प से गूंजा कचना धुरवा महाविद्यालय, धूमधाम से मना एनएसएस स्थापना दिवस प्रेरक गीत, लक्ष्य गीत और नारों से गूंजा परिसर; स्वयंसेवकों ने लिया समाजसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण
संवाददाता :- अनीश सोलंकी
छुरा :- राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में उत्साह और उमंग के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी रेखराम कुर्रे के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में एनएसएस की महिला एवं पुरुष इकाई के स्वयंसेवकों ने शिक्षा प्रद एवं प्रेरक गीत, लक्ष्य गीत और जोशीले नारों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरे महाविद्यालय परिसर में सेवा, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना नजर आई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व, उद्देश्य और समाज के प्रति स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
स्वयंसेवकों को समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य तेजस्वी यादव ने भी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की। प्राचार्य एवं अतिथियों की उपस्थिति से स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्राध्यापक तरुण निर्मलकर, डी.एल.एड. प्रभारी के.आर. साहू, पी.के. यादव, धनराज ध्रुव, वरिष्ठ प्राध्यापिका निर्मला यादव, देवेश्वरी साहू, रश्मि ध्रुव, लंकेश्वरी साहू, कार्यालयीन प्रभारी डुमेश्वर यादव, टिकेश निर्मलकर, हरिराम यादव सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
वहीं रासेयो स्वयंसेवकों देवेंद्र, रोशन, सिद्धार्थ, टिकेश्वर, चित्तरूपा, भावना, टंकेश्वरी, पायल, हरपाल ठाकुर, गौरी, ज्योति, ईटेश्वरी, दिगेश्वरी सहित विभिन्न संकायों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। स्थापना दिवस के आयोजन ने विद्यार्थियों में समाजसेवा के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।
