महासमुंद से गरियाबंद की सीमा में पहुंचा हाथी, बम्हणदेही पार कर गुंडरदेही-बनगवां की ओर बढ़ा — गांवों में बढ़ी दहशत, वन विभाग अलर्ट

संवाददाता – अनीश सोलंकी 
गरियाबंदमहासमुंद वनमंडल क्षेत्र से निकलकर एक हाथी अब गरियाबंद वनमंडल की सीमा में प्रवेश कर गया है। हाथी ग्राम बम्हणदेही क्षेत्र को पार करते हुए अब गुंडरदेही और बनगवां की ओर बढ़ रहा है। हाथी की लगातार हो रही आवाजाही से आसपास के ग्रामीण इलाकों में हलचल बढ़ गई है और लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हाथी महासमुंद वनमंडल क्षेत्र से होते हुए गरियाबंद वनमंडल की ओर बढ़ा है। बम्हणदेही क्षेत्र को पार करने के बाद हाथी के गुंडरदेही-बनगवां की दिशा में आगे बढ़ने की सूचना है। हाथी के मूवमेंट की जानकारी मिलते ही वन विभाग भी सतर्क हो गया है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
हाथी के गांवों की ओर बढ़ने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। खासकर जंगल और खेतों से लगे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। हाथी कब और किस दिशा में रुख बदल दे, इसे लेकर ग्रामीणों में भी बेचैनी बनी हुई है।

वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि हाथी के नजदीक जाने, उसका पीछा करने अथवा उसे भगाने का प्रयास न करें। जंगल अथवा खेतों की ओर अकेले जाने से बचें और हाथी दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दें।
फिलहाल हाथी के गुंडरदेही-बनगवां क्षेत्र की ओर बढ़ने की सूचना के बाद आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। आने वाले समय में हाथी किस दिशा में आगे बढ़ता है, इस पर सभी की नजर टिकी हुई है।

मुख्य खबरें