भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राजेश साहू को शिक्षा तो श्वेता शर्मा को पंचायत प्रकोष्ठ की कमान प्रदेश संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, नियुक्ति की खबर से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

संवाददाता – अनीश सोलंकी
छुरा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन ने विभिन्न प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी सूची में राजेश साहू को शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रभारी तथा श्वेता शर्मा को पंचायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्तियों की खबर सामने आते ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रदेश भाजपा द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में प्रकोष्ठों के लिए संयोजक, सहसंयोजक एवं प्रभारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में श्री राजेश साहू को शिक्षा प्रकोष्ठ और श्रीमती श्वेता शर्मा को पंचायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
राजेश साहू को शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मिलने से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। वहीं श्वेता शर्मा को पंचायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाए जाने को ग्रामीण क्षेत्र और पंचायत स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह
दोनों नेताओं की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि राजेश साहू और श्वेता शर्मा अपने-अपने प्रकोष्ठों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को गति देने के साथ ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने का काम करेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन का आभार जताते हुए कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। नियुक्ति के बाद दोनों नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
भाजपा संगठन में मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद छुरा समेत जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।
