सड़क पर सुरक्षा का पाठ, साइबर ठगी से बचने का मंत्र! स्वामी आत्मानंद स्कूल छुरा में सड़क सुरक्षा एवं साइबर जागृति कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए यातायात नियम और साइबर अपराध से बचाव के तरीके

संवाददाता – अनीश सोलंकी 

छुरा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय छुरा एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय छुरा में सड़क सुरक्षा, यातायात नियम एवं साइबर जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के मार्गदर्शन में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पालकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात नियमों के पालन तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

हेलमेट से लेकर नशे में वाहन चलाने तक समझाए नियम

यातायात प्रभारी रामाधार मरकाम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में यातायात नियमों की अहम भूमिका है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी।

उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही कई बार बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है। इसलिए सड़क पर वाहन चलाते समय स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरे राहगीरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना जरूरी है। विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, यातायात संकेतों का पालन करने और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई।

साइबर ठगी से बचने विद्यार्थियों को किया सतर्क

कार्यक्रम में साइबर अपराधों को लेकर भी विद्यार्थियों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। पुलिस विभाग की टीम ने बताया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

विद्यार्थियों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, अनजान नंबरों से आने वाले कॉल एवं संदेशों से सावधान रहने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल अपने अभिभावक या संबंधित पुलिस विभाग को जानकारी देने की समझाइश दी गई।

सुरक्षित सड़क और सुरक्षित डिजिटल दुनिया का लिया संकल्प
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां ध्यानपूर्वक सुनीं। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट का उपयोग करने, सड़क पर सावधानी बरतने तथा साइबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शीतल ध्रुव समाजसेवी, पुलिस विभाग से कविंद्र सिंहा, यातायात प्रभारी रामाधार मरकाम, प्राचार्य एनसी साहू, प्रदीप मिश्रा, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं पालकगण सहित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय एवं निशुल्क कोचिंग सेंटर छुरा के विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल नियमों की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाते हुए सड़क सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग करना रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित इस जागरूकता अभियान की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

चरौदा को स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक रोहित साहू ने किया लोकार्पण; विकास कार्यों के लिए घोषणाओं की झड़ी ### अब गांव में ही मिलेगी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, पंचायत भवन से लेकर सीसी रोड और स्कूल के अतिरिक्त कमरों तक निर्माण की घोषणा **छुरा :-** ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में ग्राम पंचायत चरौदा को बड़ी सौगात मिली है। विकासखंड छुरा के ग्राम चरौदा में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से चरौदा सहित आसपास के ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। लोकार्पण समारोह में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिला पंचायत गरियाबंद के कृषि सभापति लेखराज ध्रुवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय पदाधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने पर प्रसन्नता जताई। अब सामान्य बीमारियों, प्राथमिक उपचार तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाओं के लिए ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने का रास्ता खुला है। विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। ## स्वास्थ्य सेवाओं को गांव तक पहुंचाना प्राथमिकता : रोहित साहू लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। गांव के लोगों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का मजबूत होना जरूरी है। चरौदा में उप स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं और ग्रामीणों की मांगों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने चरौदा के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों पर कई घोषणाएं भी कीं। पंचायत भवन से स्कूल तक, कई निर्माण कार्यों की घोषणा कार्यक्रम के दौरान विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम चरौदा में नवीन पंचायत भवन निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही कमारपारा चरौदा में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। गांव में व्यावसायिक परिसर के लिए शेड निर्माण, मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण, प्राथमिक शाला चरौदा में अतिरिक्त कक्ष तथा प्राथमिक शाला पटपरपाली में अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे कार्यों की भी घोषणा की गई। इन घोषणाओं से गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सार्वजनिक उपयोग के निर्माण कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, स्वास्थ्य सुविधा के साथ पंचायत भवन, सड़क और विद्यालयों से जुड़े कार्य भी गांव की जरूरतों में शामिल हैं। ## महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगी राहत : मीरा ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने कहा कि चरौदा में उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसका लाभ विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मिल सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नई स्वास्थ्य सुविधा की बधाई देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे कार्य ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य केंद्र का लाभ लेने और उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग करने की अपील की। ## जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही उपस्थिति समारोह में ग्राम पंचायत चरौदा की सरपंच श्रीमती लालता घनश्याम नागेश, जनपद सदस्य लच्छन कुमार नेताम, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा गरियाबंद के अध्यक्ष इमरान अली, भाजपा मंडल महामंत्री रामलाल कुलदीप, उपसरपंच दिलीप सोरी, ग्राम पंचायत सभापति नकछेड़ा नागेश, ग्राम समिति अध्यक्ष टीकुम सोरी, बूथ अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, ग्राम पटेल सोमनाथ नागेश और ग्राम प्रमुख रामचरण नागेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं सतनामी समाज तहसील परिक्षेत्र के अध्यक्ष कोमल ढीढ़ी, सहकारी समिति लचकेरा के अध्यक्ष, मडेली के उपसरपंच हैप्पी सिंह, दिशांक चंद्राकर, भाजपा मंडल खड़मा के महामंत्री पुरुषोत्तम गोस्वामी, ब्रजलाल, बलिराम नागेश, महेश नागेश, रमादेवी अग्रवाल, सुनीता सिन्हा, धनसिंह टांडे, पटपरपाली के पूर्व सरपंच सुंदर ठाकुर, पूर्व उपसरपंच पदुराम मरकाम, हुमेश्वर कुंजाम, कौशल जगत, डिगेश नागेश, घनश्याम नागेश, संतोष ध्रुव, जहूर सिंह नागेश, हाईस्कूल के प्राचार्य ध्रुव तथा स्वास्थ्य विभाग के सीबी दीवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। चरौदा में उप स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण और विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणाओं के साथ ग्रामीणों की लंबे समय से महसूस की जा रही बुनियादी सुविधाओं की जरूरतों को लेकर नई उम्मीद जगी है। अब इन घोषणाओं को धरातल पर उतारने और स्वास्थ्य केंद्र में नियमित एवं बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने पर ग्रामीणों की नजर रहेगी।

मुख्य खबरें