ब्राह्मण समाज छुरा को मिला नया नेतृत्व: नरेंद्र तिवारी बने अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन 

छुरा। नगर के मानस मंदिर में आयोजित ब्राह्मण समाज छुरा क्षेत्र की अहम बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। समाज के वरिष्ठ पत्रकार एवं सक्रिय समाजसेवी नरेंद्र तिवारी को सर्वसम्मति से ब्राह्मण समाज छुरा क्षेत्र का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम पर जैसे ही सहमति बनी, पूरे सभागार में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
बैठक में आगामी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने आयोजन को भव्य और अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां तय कीं।
नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने पदभार ग्रहण करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे स्वर्गीय अशोक दीक्षित द्वारा समाज हित में शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाएंगे।
इस अवसर पर वीरेंद्र पाण्डेय, धनंजय शुक्ला, अजय शुक्ला, मनोज शर्मा, अजय दीक्षित, दुर्गा दीक्षित, रमेश त्रिपाठी, शैलेन्द्र दीक्षित, मोनू दीक्षित, भोला पाण्डेय, अखिल पाण्डेय एवं मेष नंदन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

मुख्य खबरें