राजिम के विकास की दिल्ली में गूंज: विधायक रोहित साहू ने गडकरी से रखी सड़कों की बड़ी मांग, जल्द मिल सकती है मंजूरी

रिपोर्टर :- अनीश सोलंकी
छुरा :– राजिम विधानसभा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए विधायक रोहित साहू ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक में क्षेत्र की जर्जर सड़कों, अधूरी परियोजनाओं और नए सड़क नेटवर्क के विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विधायक साहू ने मंत्री के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं की स्थिति कई स्थानों पर बेहद खराब है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण, नई कनेक्टिविटी मार्गों के निर्माण और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग को मजबूती से रखा।
मुलाकात के दौरान विधायक ने यह भी रेखांकित किया कि बेहतर सड़क नेटवर्क केवल आवागमन को ही आसान नहीं बनाएगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, कृषि और स्थानीय रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि यदि समय पर इन परियोजनाओं को मंजूरी मिलती है, तो राजिम विधानसभा विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने संकेत दिए कि प्रस्तावित परियोजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।
मुलाकात के बाद विधायक रोहित साहू ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजिम विधानसभा में सड़क विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण पहल से क्षेत्र की जनता में एक नई उम्मीद जगी है कि वर्षों से लंबित सड़क परियोजनाएं अब धरातल पर उतरेंगी और राजिम तेजी से विकास की राह पर आगे
