सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत एकदिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन
खेल के माध्यम से पुलिस विभाग ने खिलाड़ियों को यातायात नियमों के साथ साइबर ठगी से बचने कि दी जानकारी
छुरा :- पुलिस और जनता के बीच समाजस्य स्थापित करने गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल आलोक राखेचा के निर्देश पर छुरा पुलिस द्वारा छुरा नगर के उन्मुक्त खेल मैदान मे एक दिवसीय कबड्डी,खो खो, बैडमेंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे उपपुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर,विशेष अतिथि के रूप मे एस. डी. ओ. पी. निशा सिन्हा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष खोमन चंद्राकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के. सी. मतावले थे कार्यक्रम कि अध्यक्षता छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम ने कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भारत माता के छायाचित्र मे दीप प्रजवलित कर राष्ट्रगीत के के बाद रीबन काट कर किया गया पुलिस विभाग द्वारा किये गये आयोजन मे आदर्श एकलव्य विद्यालय कोसमबुड़ा,
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय छुरा, स्वामी आत्मानंद हिंदी विद्यालय छुरा, सेंटजांस इंग्लिश मीडियम विद्यालय कोसमबुड़ा से 440 छात्र छात्राओं ने भाग लिया इस अवसर पर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यतिथि उपपुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर ने कहा कि खेल मे भाग लेना ही अपने आप मे जीत है खेल मे हार और जीत तो लगा रहता है खिलाड़ियों को हार से मायूस नहीं होना चाहिये बल्कि और कड़ी मेहनत कर जीत का लक्ष्य बनाकर लगातार अभ्यास करने से क़ामयाबी जरूर मिलेगी ,वही विशेष अतिथि एस. डी. ओ. पी. निशा सिन्हा ने उपस्थित छात्र छात्राओं को साइबर ठगी व यातायात के संबंध मे जागरूक किया, पुलिस विभाग द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता मे बैडमिंटन बालक में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद स्कूल छूरा,द्वितीय स्थान एकलव्य विद्यालय,बालिका में प्रथम सेजेश इंग्लिश मीडिया स्कूल,द्वितीय एकलव्य विद्यालय, कबड्डी में एकलव्य विद्यालय प्रथम,द्वितीय हिंदी सेजेश छूरा,
खो खो बालक मे प्रथम सेजेश हिन्दी मीडियम, द्वितीय एकलव्य विद्यालय,,बालिका मे प्रथम एकलव्य विद्यालय,द्वितीय सेजेश हिन्दी मीडियम, रहे जिन्हे अतिथियों द्वारा ट्राफी,
शील्ड, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया कार्यकम के समापन पर आभार व्यक्त थाना प्रभारी छुरा दिलीप मेश्राम द्वारा किया गया इस अवसर पर एकलव्य विद्यालय प्राचार्य डॉ कमल यादव, ममता साहू पराग ध्रुव चंद्रिका साहू, हीरालाल साहू मंगलमूर्ति सोनी आरक्षक लक्ष्मण चंद्रवंशी, रिजवा कुरैशी, डिगेश्वर साहू, राजकुमार मरकाम, नूतन दीवान शशि कौशिक, ओमप्रकाश भारती, दिलीप निषाद, शीतल ध्रुव उपस्थित थे!